लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने विश्व के टीका विनिर्माताओं को भारत में टीके बनाने का आमंत्रण दिया

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:57 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 25 सितंबर दुनियाभर में कोविड-19 से हुई जनहानि पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अन्य देशों के जरूरतमंद लोगों के लिए फिर से टीके प्रदान करने की शुरुआत की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और उन्होंने टीका विनिर्माताओं का ‘‘भारत में आकर टीके बनाने’’ का आह्वान किया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘पिछले डेढ़ साल से पूरी दुनिया 100 साल की सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रही है। मैं उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं जिनकी मौत इस भयावह महामारी से हो गई। मैं उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि भारत के कोरोना रोधी टीके से संबंधित पोर्टल ‘कोविन’ एक दिन में टीके की लाखों खुराक दिए जाने में डिजिटल मदद उपलब्ध करा रहा है।

उल्लेखनीय है कि भारत ने इस साल अप्रैल में महामारी की दूसरी लहर आने के बाद से कोविड रोधी टीकों का निर्यात बंद कर रखा है।

भारत ने सोमवार को कहा था कि वह कोवैक्स कार्यक्रम के तहत अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए ‘वैक्सीन मैत्री’ कार्यक्रम के अंतर्गत इस साल की चौथी तिमाही में कोविड रोधी टीके की अधिशेष खुराकों का निर्यात शुरू करेगा।

मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा, ‘‘भारत ‘सेवा परमो धर्म’ के मार्ग पर चलता है और वह सीमित संसाधनों के बावजूद टीकों का विकास एवं विनिर्माण कर रहा है। मैं यूएनजीए को सूचित करना चाहता हूं कि भारत ने विश्व का पहला डीएनए टीका विकसित कर लिया है जो 12 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को लगाया जा सकता है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक अन्य एमआरएनए टीका विकास के अंतिम चरण में है। भारत के वैज्ञानिक नाक के जरिए दिए जाने वाले कोरोना रोधी टीके का विकास करने में भी लगे हैं। मानवता के प्रति अपने दायित्व को महसूस करते हुए भारत ने विश्व में जरूरतमंद लोगों को एक बार फिर से टीके उपलब्ध कराने शुरू कर दिए हैं। मैं आज पूरी दुनिया के टीका विनिर्मातओं को आमंत्रित करता हूं कि वे आएं और भारत में टीके बनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल