लाइव न्यूज़ :

सभी ने आंखों के सामने अमेजन वर्षावन को जलते देखा और भयभीत हुए, लेकिन हम नुकसान की सच्चाई से भाग नहीं सकतेः जॉनसन

By भाषा | Updated: August 26, 2019 15:24 IST

शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को कहा था कि दुनिया भर के नेता जंगल (अमेजन वर्षा वन) में लगी आग से प्रभावित देशों की यथाशीघ्र मदद के लिए सहमत हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन ने आग प्रभावित अमेजन वर्षावन के लिए एक करोड़ पौंड देने का संकल्प लियागौरतलब है कि अमेजन का करीब 60 फीसदी हिस्सा ब्राजील में पड़ता है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भीषण आग से प्रभावित हुए अमेजन वर्षावन में पड़ने वाले देशों की मदद के लिए एक करोड़ पौंड (1.23 करोड़ डॉलर) की सहायता देने का सोमवार को संकल्प लिया।

ब्रिटिश सरकार ने फ्रांसीसी तटीय शहर बिआरित्ज में जी-7 शिखर सम्मेलन में एक बयान जारी कर कहा कि आग से प्रभावित हुए इलाकों सहित अधिवास को बहाल करने में मदद के लिए यह धन फौरन मुहैया किया जाएगा।

शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को कहा था कि दुनिया भर के नेता जंगल (अमेजन वर्षा वन) में लगी आग से प्रभावित देशों की यथाशीघ्र मदद के लिए सहमत हुए हैं।

जॉनसन ने एक बयान में कहा, ‘‘एक ऐसे हफ्ते में जब हम सभी ने अपनी आंखों के सामने अमेजन वर्षावन को जलते देखा और भयभीत हुए, लेकिन हम प्राकृतिक जगत को पहुंच रहे नुकसान की सच्चाई से भाग नहीं सकते।’’

गौरतलब है कि अमेजन का करीब 60 फीसदी हिस्सा ब्राजील में पड़ता है। इस वर्षा वन का एक बड़ा हिस्सा बोलीविया, कोलंबिया, इक्वाडोर, फ्रेंच गुएया, गुएना, पेरू, सूरीनाम और वेनेजुएला में भी पड़ता है। जॉनसन ने यह भी कहा कि जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता को नुकसान के अहम पर्यावरणीय मुद्दों से निपटना अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए जरूरी है।

टॅग्स :ब्रिटेनअमेरिकाफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा