लाइव न्यूज़ :

इजरायल में 26/11 मुंबई हमलों के यहूदी पीड़ितों की स्मृति में पट्टिका का अनावरण

By भाषा | Updated: November 27, 2020 10:40 IST

Open in App

ईलात/बीरशेवा, 27 नवंबर यहूदी केंद्र चबाड ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में मारे गए छह यहूदियों की स्मृति में इजरायल के दक्षिणी तटीय शहर ईलात में अपने प्रार्थना गृह में एक पट्टिका का अनावरण किया और नरसंहार के दोषियों को सजा दिए जाने की मांग की।

रैव हेच और इजराइल में भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव रोहित मिश्रा ने प्रार्थना गृह के अंदर एक दीवार पर पट्टिका का अनावरण किया ।

बृहस्पतिवार को मिश्रा द्वारा अनावृत 3 ए आकार की पट्टिका में लिखा गया,“भारत में मुंबई के चबाड हाउस में हुए आतंकी हमलों में शहीद रब्बी गेवरिएल नोआ और रिव्का होल्ट्सबर्ग की स्मृति में ..।’’

पट्टिका में आगे लिखा था,“ हमले के समय चबाड हाउस में रुके हमारे चार मेहमान रब्बी गेवरिएल तैतलबॉम, नॉर्मा राविनोविक, बेन जियोन कुर्मन, योचेद ओरपाज भी शहीद हो गए। उनकी आत्मा दैवीय बंधन में बंध जाए।’’

प्लास्टिक की पट्टिका पर लिखा यह संदेश व्यक्तिगत रूप से रैव हेच ने लिखा था।

गौरतलब है कि पकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दस आतंकवादियों ने पूरे मुंबई में चार दिन तक 12 आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था। 26 नवंबर 2008 को हुए इन हमलों में छह अमेरिकियों और नौ आतंकवादियों सहित कम से कम 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

ताजमहल होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, नरीमन (चबाड) हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन आदि को निशाना बनाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला