लाइव न्यूज़ :

पोप फ्रांसिस और रूसी आर्थोडोक्स चर्च के प्रमुख के बीच संभावित बैठक की योजना प्रगति पर

By भाषा | Updated: December 22, 2021 17:07 IST

Open in App

रोम,22 दिसंबर (एपी) पोप फ्रांसिस और रूसी आर्थोडोक्स चर्च के प्रमुख की 2016 में ऐतिहासिक मुलाकात होने के बाद अगले साल एक संभावित बैठक के लिए योजना प्रगति पर है। एक शीर्ष ऑर्थोडोक्स अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रूसी आर्थोडोक्स चर्च के विदेश मामलों के प्रमुख मेट्रोपोलिटन हिलेरियन ने वेटिकन में बुधवार सुबह फ्रांसिस के साथ करीब एक घंटे तक बैठक की।

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने हिलेरियन के हवाले से कहा, ‘‘हमारे पास तारीख और बैठक स्थल के बारे में चर्चा करने का आज एक मौका था लेकिन उन्हें तय किया जाना बाकी है इसलिए हम तारीख और जगह की घोषणा अभी नहीं कर सकते। ’’

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बैठक 2022 में होगी।

फ्रांसिस ने इस माह की शुरूआत में संवाददाता सम्मेलन के दौरान पैट्रिआर्क किरिल के साथ दूसरी मुलाकात होने की संभावना का संकेत दिया था।

उल्लेखनीय है कि कैथोलिक चर्च और रूसी ऑर्थोडोक्स चर्चा के बीच 11 वीं सदी के दौरान अलगाव हो गया था और उनके बीच, पोप की सर्वोच्चता तथा पूर्व सोवियत क्षेत्रों में कैथोलिक संप्रदाय के प्रसार संबंधी रूसी आर्थोडोक्स के आरोपों सहित कई मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं।

कैथोलिक और रूसी आर्थोडोक्स चर्च प्रमुखों के बीच 12 फरवरी 2016 की मुलाकात अब तक की पहली मुलाकात थी।

फ्रांसिस जब मेक्सिको जा रहे थे तभी हवाना हवाईअड्डे पर वीआईपी कक्ष में उन दोनों की मुलाकात हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल