रूस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 15 यात्रियों की मौत

By भाषा | Updated: October 10, 2021 16:37 IST2021-10-10T16:37:41+5:302021-10-10T16:37:41+5:30

Plane crashes in Russia, 15 passengers killed | रूस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 15 यात्रियों की मौत

रूस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 15 यात्रियों की मौत

मॉस्को, 10 अक्टूबर (एपी) मध्य रूस में स्काइडाइवरों को ले जा रहा एक विमान रविवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 22 लोगों में से 15 की मौत हो गई।

चेक गणराज्य में निर्मित एल-410 विमान मास्को से लगभग 960 किलोमीटर (600 मील) पूर्व में मेन्ज़लिंस्क शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

आपात स्थिति मंत्रालय ने कहा कि सात लोगों को मलबे से जीवित निकाला गया, जिनमें से कम से कम एक गंभीर रूप से घायल मिला। दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Plane crashes in Russia, 15 passengers killed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे