लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया के पापुआ में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, उड़ान दल की खोज जारी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 16:12 IST

Open in App

जकार्ता (इंडोनेशिया), 15 सितंबर (एपी) इंडोनेशिया के पूर्व में स्थित पापुआ प्रान्त के पहाड़ी जंगलों में बुधवार को एक छोटा मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हवाई तलाश में ‘रिमबुन एयर’ के विमान का पता चलने के बाद अधिकारियों ने दुर्घटना की पुष्टि की।

तिमिका बचाव एजेंसी के प्रमुख जॉर्ज लियो मर्सी रनदंग ने बताया कि उड़ान दल के तीन सदस्यों की स्थिति का पता लगाने और उन्हें निकालने के लिए उस इलाके में एक खोजी और बचाव दल को भेजा गया है। इससे पहले परिवहन मंत्रालय ने कहा था कि विमान के उड़ान भरने के 50 मिनट बाद ही स्थानीय अधिकारियों का ‘ट्विन ओट्टर 300’ से संपर्क टूट गया था।

विमान नाबरे जिले से जाया जिला की ओर जा रहा था और उस पर निर्माण सबंधी सामग्री लदी थी। रनदंग ने बताया कि सुबह मौसम साफ था लेकिन बाद में जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ तब आकाश में बादल छाये थे। हवाई मार्ग से की गई खोज से पता चला है कि मालवाहक विमान इंतन जाया में दुर्घटनग्रस्त हुआ और नष्ट हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा