लाइव न्यूज़ :

काबुल में विस्फोटक बरामद होने के बाद पाकिस्तानी सांसदों को लेकर जा रहा विमान वापस लौटा

By भाषा | Updated: April 9, 2021 16:30 IST

Open in App

इस्लामाबाद, आठ अप्रैल पाकिस्तान की संसद के अध्यक्ष और सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को ले जा रहे एक विमान को काबुल हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं दी गई और सुरक्षा कारणों से उसे लौटा दिया गया। इससे पहले काबुल हवाई अड्डे के पास विस्फोटक हुआ था।

नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर संसद के नौ सदस्यों के साथ अफगानिस्तान के अध्यक्ष वोलेसी मीर रहमान रहमानी के निमंत्रण पर तीन दिनों के काबुल दौरे पर गए थे।

‘द डॉन न्यूज’ ने खबर दी कि संसद के अध्यक्ष के एक प्रवक्ता ने कहा कि कैसर तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से काबुल के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उनका विमान जब हवा में था तभी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को सूचित किया गया कि कुछ ‘‘सुरक्षा कारणों’’ से काबुल हवाई अड्डा बंद है।

विमान उतरने ही वाला था कि नियंत्रण टावर ने हवाई अड्डा बंद होने की सूचना दी।

हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के कमांडर रियाज आरियान ने अफगानिस्तान के ‘टोलो न्यूज’ को बताया कि हवाई अड्डे के पास एक भवन के अंदर से विस्फोटक बरामद किए गए जिसके बाद कैसर के विमान का मार्ग बदल दिया गया।

समाचार वेबसाइट ने खबर दी कि नाटो के रिसॉल्यूट सपोर्ट मिशन के एक सदस्य ने कहा कि खुदाई करने वाले दल ने विस्फोटक का पता लगाया जो क्षेत्र में ‘‘काफी समय पहले’’ दबाया गया प्रतीत होता है।

‘द डॉन’ ने खबर दी कि कैसर को उनके अफगान समकक्ष के साथ ही अफगानिस्तान की सीनेट के अध्यक्ष फजल हादी ने फोन किया और दोनों अफगान नेताओं ने कहा कि सुरक्षा कारणों से पाकिस्तानी विमान को काबुल हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल जल्द ही अफगानिस्तान का दौरा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी