लाइव न्यूज़ :

पिज्जा की दुकान के मालिक ने अवैध तरीके से अर्ध स्वचालित राइफल पाकिस्तान भेजने का अपराध कबूला

By भाषा | Updated: July 17, 2021 10:12 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 17 जुलाई अमेरिका में पिज्जा की दुकान चलाने वाले पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति ने अर्ध स्वचालित राइफल, उसके पुर्जे और सामान अवैध रूप से पाकिस्तान निर्यात करने के मामले में अपना अपराध स्वीकार किया है।

कामरान अशफाक मलिक (35) और सह आरोपी वालीद अफताब (22) अमेरिका से सामानों की अवैध तस्करी के मामले में 10 साल की सजा का सामना कर रहे हैं। अफताब 19 दिसंबर, 2014 को इन्हीं आरोपों में अपना अपराध स्वीकार कर चुका है।

संघीय अभियोजनकर्ताओं के अनुसार मलिक अपर मार्लबोरो में पिज्जा की एक दुकान का मालिक है। वहीं पाकिस्तान के लाहौर में भी उसका घर है। अफताब इसी दुकान में काम करता था।

मलिक के याचिका समझौते के अनुसार उसने सितंबर और अक्टूबर 2012 के बीच विभिन्न आग्नेयास्त्रों और इससे जुड़े सामानों की ब्रिक्री करने वालों से करीब 48 एआर-15 100 कारतूस की खरीद की या इस तरह के खरीद में शामिल रहा।

संघीय अभियोजनकर्ताओं के अनुसार प्रतिवादियों ने ऐसी वस्तुओं के निर्यात के लिए कभी जरूरी लाइसेंस हासिल नहीं किए थे।

अदालत में दिए गए दस्तावेजों के मुताबिक 28 नवंबर 2012 को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में हवाईअड्डे पर नियमित जांच के दौरान बिना निर्यात लाइसेंस के पाकिस्तान में निर्यात के लिये प्रतिबंधित हथियारों के पुर्जे पैकेज में पाए जाने के बाद यह मामला सामने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब