लाइव न्यूज़ :

अलबामा में विमान दुर्घटना में पायलट और प्रशिक्षु की मौत

By भाषा | Updated: February 22, 2021 09:46 IST

Open in App

मोंटगोमरी (अमेरिका), 22 फरवरी (एपी) अमेरिका के अलबामा में प्रशिक्षण के कार्य में लगे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक फ्लाइंग प्रशिक्षक और जापानी वायु आत्म रक्षा बल के एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। अमेरिकी वायु सेना ने इस बारे में बताया।

वायुसेना ने रविवार को फ्लाइंग प्रशिक्षक का नाम जारी किया। मोंटगोमरी के निकट शुक्रवार को टी-38सी तालोन प्रशिक्षु विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उनकी मौत हो गई। उनकी पहचान 24 वर्षीय स्कॉट एम्स जूनियर के रूप में हुई। वह इंडियाना के पेकिन के रहनेवाले थे। वहीं प्रशिक्षु पायलट का नाम अभी जारी नहीं किया गया है। उनका नाम जापान से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा।

कर्नल सेथ ग्राहम (14वें फ्लाइंग ट्रेनिंग विंग कमांडर) ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम एक परिवार की तरह हैं और हमारी टीम के दो सदस्यों की मौत से हम शोक में हैं।’’

घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। विमान शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मोंटगोमरी में डेनेली फील्ड के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा