लाइव न्यूज़ :

यूनान में पिकासो की चोरी हुई पेंटिंग बरामद, संदिग्ध गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 29, 2021 18:30 IST

Open in App

एथेंस, 29 जून (एपी) पाब्लो पिकासो की एक पेंटिंग को नौ साल पहले चुराने के संदेह में 49 वर्षीय एक मजदूर को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उस पेन्टिंग को एथेंस में हाल में पुनर्निर्मित ‘नेशनल गैलरी’ में फिर से प्रदर्शित किया जाएगा।

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि पिकासो की “वूमन्स हेड” और डच चित्रकार पीएट मोंड्रियन की “स्टेमर मिल विथ समर हॉउस” पेंटिंग को एथेंस की नेशनल गैलरी से 2012 में चुरा लिया गया था।

संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद एथेंस के बाहरी इलाके में एक नदी के सूखे तल में प्लास्टिक में लपेटी हुई दोनों पेंटिंग बरामद की गई। पिकासो की पेंटिंग, द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी का प्रतिकार करने वाले यूनानी लोगों के सम्मान में 1949 में यूनान को दान दी गई थी।

संस्कृति मंत्री लीना मेंडोनी ने कहा, “इस पेंटिंग का विशेष महत्व और भावनात्मक मूल्य है क्योंकि फासीवादी नाजी ताकतों के विरुद्ध यूनानी लोगों के संघर्ष के सम्मान में महान चित्रकार (पिकासो) ने इसे खुद यूनानी लोगों को दिया था। इस पर उन्होंने (पिकासो) अपने हाथों से लिखा भी है।”

नेशनल गैलरी को नौ साल चले पुनर्निर्माण कार्य और महामारी के कारण कई महीनों तक बंद रखने के बाद हाल में खोला गया था। मेंडोनी ने यह नहीं बताया कि बरामद की गई पेंटिंग को दोबारा कब प्रदर्शित किया जाएगा।” पुलिस ने कहा कि संदिग्ध एक यूनानी व्यक्ति है और ऐसा लगता है कि उसने अकेले चोरी को अंजाम दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब