लाइव न्यूज़ :

तालिबान की धमकी के बाद पीआईए ने इस्लामाबाद से काबुल तक की उड़ानें निलंबित की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:35 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 14 अक्टूबर पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने बृहस्पतिवार को “सुरक्षा कारणों के चलते” अफगानिस्तान जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दीं। इससे कुछ घंटे पहले तालिबान सरकार ने कहा था कि जब तक काबुल से इस्लामाबाद तक का किराया घटा कर पिछली दरों तक नहीं लाया जाता तब तक के लिए एयरलाइन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

डॉन अखबार की खबर के अनुसार, ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन’ (पीआईए) के एक प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन की काबुल सेवा अगली नोटिस तक निलंबित रहेगी। वर्तमान में पीआईए और अफगानिस्तान की निजी स्वामित्व वाली कंपनी ‘काम एयर’ काबुल तक ऊंची दरों पर चार्टर उड़ानों का परिचालन कर रही है।

बृहस्पतिवार को तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि पीआईए और अफगान काम एयर से काबुल-इस्लामाबाद का किराया कम करना पड़ेगा अन्यथा उन्हें विमानों का परिचालन रोकना होगा। अफगानिस्तान के परिवहन और नागर विमानन मंत्रालय की ओर से लिखे गए एक पत्र में कहा गया कि पीआईए और काम एयर को काबुल से इस्लामाबाद के बीच किराया उस दर पर लाना होगा जो 15 अगस्त से पहले था।

काबुल से बाहर नियमित उड़ानें संचालित करने वाली पीआईए एकमात्र विदेशी कंपनी है। बीबीसी उर्दू की खबर के अनुसार, इस्लामाबाद तक की विमान सेवा के लिए अगस्त की तुलना में 10 गुना किराया वसूला जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला