फिलीपींस के राष्ट्रपति ने मंच पर 5 महिलाओं को किया Kiss, कहा- सुंदर महिलाओं ने 'ठीक होने' में की मदद

By स्वाति सिंह | Updated: June 1, 2019 15:32 IST2019-06-01T15:32:41+5:302019-06-01T15:32:41+5:30

जून 2018 में दुर्तेत विवादों में घिर गए थे। उनपर सोल में एक विवाहित विदेशी फिलिपिनो कार्यकर्ता को एक बैठक के दौरान चूमा था।

Philippines President rodrigo duterte kissed 5 women on stage Kiss says, Beautiful women help in 'recovering' with gay | फिलीपींस के राष्ट्रपति ने मंच पर 5 महिलाओं को किया Kiss, कहा- सुंदर महिलाओं ने 'ठीक होने' में की मदद

इन दिनों दुर्तेत जापान की चार दिवसीय यात्रा पर आए हुए थे जोकि शुक्रवार को समाप्त हो गई। 

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते ने एक भाषण के दौरान मंच पर पांच महिलाओं को चूमा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुंदर महिलाओं ने उन्हें समलैंगिक' होने से 'ठीक होने' में मदद की।  

सीएनएन फिलीपींस के मुताबिक, पहली महिला महिला ने थोड़ा झिझकते हुए पूछा कि उन्हें कहां चूमना है होठ पर या गाल पर? इसके बाद फिर उन्हें चूमा और तुरंत मंच छोड़ दिया। जबकि दूसरी महिला आंसू बहाती और घबराई हुई नजर आई। इस महिला ने गाल पर चुंबन कर नेता का शुक्रिया अदा किया। 

इसके बाद राष्ट्रपति दुर्तेत ने तीसरी महिला को इशारा करके उसे मंच पर बुलाया। सीएनएन फिलीपींस की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि चुमने के बाद दुर्तेते ने एक महिला के साथ तस्वीर ली। इस तस्वीर में वह महिला का हाथ पकड़े हुए हैं। चौथी और पांचवी महिलाओं ने भी फिर ऐसा ही किया। अपने भाषण के दौरान, दुर्तेत ने कहा कि सुंदर महिलाओं ने उन्हें समलैंगिक होने से ठीक होने में मदद की। 

बता दें कि जून 2018 में दुर्तेत विवादों में घिर गए थे। उनपर सोल में एक विवाहित विदेशी फिलिपिनो कार्यकर्ता को एक बैठक के दौरान चूमा था। इन दिनों दुर्तेत जापान की चार दिवसीय यात्रा पर आए हुए थे जोकि शुक्रवार को समाप्त हो गई। 

Web Title: Philippines President rodrigo duterte kissed 5 women on stage Kiss says, Beautiful women help in 'recovering' with gay

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे