लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल होंगी फिलीपीन की उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: October 7, 2021 12:14 IST

Open in App

मनीला, सात अक्टूबर (एपी) फिलीपीन की उपराष्ट्रपति लेनी रोब्रेदो ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह अगले वर्ष के चुनावों में राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी करेंगी। लंबे समय से इस फैसले का अनुमान लगाया जा रहा था जहां अब उदारवादी वकील का सामना दिवंगत तानाशाह फर्डिनेंड मार्कोस के बेटे के साथ हो सकता है।

प्रमुख उम्मीदवारों के लिए किसी एक दावेदार के नाम पर एकजुट होने के लिए हुई वार्ता विफल होने के बाद विपक्षी नेता रोब्रेदो का नाम अगले वर्ष निर्धारित नौ मई के चुनावों के लिए उम्मीदवारों की बढ़ती सूची में शामिल हो गया है।

रोब्रेदो ने पहले कहा था कि वह अपनी उम्मीदवारी उस स्थिति में दर्ज कराएंगी यदि पूर्व सीनेटर फर्डिनेंड "बोंगबोंग" मार्कोस जूनियर, जिन्हें उन्होंने 2016 के उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में हराया था, वह राष्ट्रपति पद की दौड़ में उतरते हैं। मार्कोस जूनियर ने दौड़ में शामिल होने के लिए बुधवार को पंजीकरण कराया था।

फिलीपीन में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति अलग-अलग चुने जाते हैं, और रोब्रेदो और राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के बीच बीते वर्षों में खटास आ गई है। उन्होंने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ दुतेर्ते की क्रूर कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें कई गरीब संदिग्ध मारे गए और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा इसकी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक