फिलीपीन आपूर्ति नौकाएं चीन संरक्षित विवादित तट पर नौसैनिकों के पास पहुंची

By भाषा | Updated: November 23, 2021 14:44 IST2021-11-23T14:44:22+5:302021-11-23T14:44:22+5:30

Philippine supply boats approach marines on China's protected disputed coast | फिलीपीन आपूर्ति नौकाएं चीन संरक्षित विवादित तट पर नौसैनिकों के पास पहुंची

फिलीपीन आपूर्ति नौकाएं चीन संरक्षित विवादित तट पर नौसैनिकों के पास पहुंची

मनीला, 23 नवंबर (एपी) फिलीपीन की नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में विवादित तट की रक्षा कर रहे नौसैनिकों तक खाद्य आपूर्तियों को मंगलवार को सफलतापूर्वक पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि इससे एक हफ्ते पहले चीन के तटरक्षकों ने आपूर्ति नौकाओं को लौटने पर मजबूर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया था। इसे लेकर मनीला ने आक्रोश जाहिर करने के साथ ही चेतावनी भी दी थी।

रक्षा मंत्री डेल्फिन लोरेंजाना ने कहा कि नौसैनिकों के साथ दो लकड़ी की नौकाएं बिना किसी बड़ी घटना के ‘सेकेंड थॉमस शोल’ में एक सैन्य पोत पर पदस्थ मरीन तक पहुंच गईं। राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने सोमवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में एक क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन में पिछले सप्ताह चीनी द्वारा आपूर्ति नौकाओं को रोके जाने पर नाराजगी व्यक्त की थी।

लोरेंजाना ने कहा कि जब फिलीपीनी नौसेना के कर्मी नावों से आपूर्ति उतार रहे थे, एक चीनी तट रक्षक पोत ने तीन कर्मियों के साथ एक रबर की नौका वहां तैनात की, जिन्होंने फिलीपीनी बलों की तस्वीरें और वीडियो लिए। लोरेंजाना ने कहा, "मैंने चीनी राजदूत से कहा है कि हम इन कृत्यों को डराने-धमकाने और उत्पीड़न के रूप में देखते हैं।"

उन्होंने कहा कि मनीला में चीन के राजदूत के अनुरोध के अनुसार फिलीपीन सैन्य रक्षक दल के बिना फिर से आपूर्ति नौकाएं तट पर पहुंची, जिन्होंने आश्वासन दिया था कि नौकाओं को फिर से अवरुद्ध नहीं किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Philippine supply boats approach marines on China's protected disputed coast

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे