लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन ने श्रमिकों को सऊदी अरब जाने से रोका

By भाषा | Updated: May 29, 2021 12:26 IST

Open in App

मनीला, 29 मई (एपी) फिलीपीन ने कोविड-19 की जांच और पृथक-वास में रखे जाने पर आने वाले खर्च पर विवाद के चलते श्रमिकों को सऊदी अरब भेजे जाने पर रोक लगा दी है।

इस अस्थायी प्रतिबंध से हजारों कामगार प्रभावित होंगे। इनमें शुक्रवार को सऊदी अरब के लिए रवाना होने वाले 400 यात्री भी शामिल हैं जिन्हें फिलीपीन एयरलाइन की उड़ानों में बैठने की अनुमति नहीं दी गई।

फिलीपीन वैश्विक मजदूरों का प्रमुख स्रोत है।

सरकार ने कहा कि उसे पता चला है कि श्रमिकों को सऊदी अरब में कोविड-19 की जांच और पृथक-वास केंद्र में रहने का खर्च देने के लिए कहा जा रहा है।

श्रम मंत्री सिलवेस्त्रे बेलो तृतीय ने कहा कि सरकारी नियमों के मुताबिक नियुक्ति एजेंसियों या उनके नियोक्ताओं को जांच और सऊदी अरब में पृथक-वास में 10 दिन के उनके ठहरने के साथ-साथ कार्यस्थलों पर पहने जाने वाले रक्षात्मक पोशाकों का भी खर्च उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे खर्च फिलीपीन के कामगारों पर अत्यधिक वित्तीय बोझ डालेंगे।

फिलीपीन की यह दंडात्मक कार्रवाई कुछ ही वक्त के लिए प्रभावी हो सकती है क्योंकि बेलो ने शनिवार को कहा कि उन्हें मनीला में सऊदी अरब के राजदूत से आश्वासन मिला है कि सऊदी नियोक्ता ये खर्च उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब से लिखित में आश्वासन मिलने के बाद यह प्रतिबंध हटा लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना