लाइव न्यूज़ :

चीनी नाकेबंदी के बाद फिलीपीन ने आपूर्ति नौकाओं को फिर से तैनात किया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 12:59 IST

Open in App

मनीला, 22 नवंबर (एपी) फिलीपीन की सेना ने दक्षिण चीन सागर में एक विवादित ‘शोल’ (द्वीप) की रखवाली करने वाले नौसैनिकों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को दो आपूर्ति नौकाएं फिर से तैनात कीं।

फिलीपीन ने पिछले सप्ताह चीनी तटरक्षक जहाजों पर विवादित दक्षिण चीन सागर में अपनी नौकाओं पर पानी की बौछार करने का आरोप लगाया था।

रक्षा मंत्री डेल्फिन लोरेंजाना ने कहा कि नौसेना कर्मियों को लेकर लकड़ी के पतवार वाली दो असैन्य नौकाएं पश्चिमी पलावान प्रांत से निकली हैं और ये रात भर की यात्रा के बाद दूसरे ‘थॉमस शोल’ में नौसेना के जहाज पर तैनात नौसैनिकों तक पहुंचनी चाहिए।

लोरेंजाना ने कहा कि नौकाओं को मनीला में चीन के राजदूत के अनुरोध के अनुसार नौसेना या तटरक्षक द्वारा नहीं ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में बातचीत में उन्हें आश्वासन दिया गया था कि नौकाओं को फिर से अवरुद्ध नहीं किया जाएगा।

लोरेंजाना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चीनी राजदूत ने मुझे आश्वासन दिया कि नौकाओं को बाधित नहीं किया जाएगा।’’

फिलीपीन सरकार ने पिछले सप्ताह चीनी तट रक्षक जहाजों पर विवादित दक्षिण चीन सागर में अपनी नौकाओं पर पानी की बौछार करने का आरोप लगाया था और इस घटना की निंदा की थी।

फिलीपीन के विदेश मंत्री तेओदोरो लोक्सिन जूनियर ने चीन के जहाजों को पीछे हटने का आदेश दिया और चीन को चेतावनी दी कि मनीला की आपूर्ति नौकाओं को अमेरिका के साथ एक पारस्परिक रक्षा संधि द्वारा भेजा गया है।

बीजिंग में, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने फिलीपीन के विरोध का जवाब देते हुए कहा कि चीन के तट रक्षकों ने चीनी संप्रभुता को बरकरार रखा था क्योंकि फिलीपीन के जहाजों ने रात में बिना अनुमति के चीनी जल क्षेत्र में प्रवेश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?