लाइव न्यूज़ :

चीनी नाकेबंदी के बाद फिलीपीन ने नौकाएं फिर से तैनात कीं

By भाषा | Updated: November 22, 2021 17:13 IST

Open in App

मनीला, 22 नवंबर (एपी) फिलीपीन की सेना ने दक्षिण चीन सागर में एक विवादित तट की रक्षा करने वाले अपने नौसैनिकों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को दो आपूर्ति नौकाओं को फिर से तैनात कर दिया।

पिछले हफ्ते, चीनी तटरक्षक बल ने एक हमले में फिलीपीन की नौकाओं को वापस मोड़ने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया था जिसकी मनीला ने तीखी निंदा की और चीन को चेतावनी दी।

फिलीपीन के रक्षा सचिव डेल्फ़िन लोरेंजाना ने कहा कि नौसैन्य कर्मियों को लेकर दो नौकाएं पश्चिमी पालावान प्रांत से रवाना हुई हैं और रातभर की यात्रा के बाद ये सेकंड थॉमस तट क्षेत्र में नौसेना के जहाज पर तैनात नौसैनिकों तक पहुंचेंगी।

लोरेंजाना ने कहा कि मनीला में चीन के राजदूत के अनुरोध के अनुसार, नौकाओं की सुरक्षा में नौसेना या तटरक्षक तैनात नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चीनी राजदूत ने सप्ताहांत हुई बातचीत में आश्वासन दिया कि नौकाओं को फिर से अवरुद्ध नहीं किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा