लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन के राष्ट्रपति संकट के बीच कांग्रेस को अंतिम बार संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: July 26, 2021 13:01 IST

Open in App

मनीला, 26 जुलाई (एपी) फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते देश में जारी महामारी, एक बदहाल अर्थव्यवस्था और नशा विरोधी रक्त रंजित दमनकारी अभियान जैसे संकटों के बीच पद छोड़ रहे हैं और कांग्रेस को सोमवार को अंतिम बार संबोधित करेंगे। नशा विरोधी अभियान को लेकर अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत में सामूहिक हत्या की शिकायत की जा चुकी है।

सहयोगियों ने 76 साल के राष्ट्रपति के रिकार्ड का का सरकारी टीवी पर बचाव किया और अपराध, गरीबी, भ्रष्टाचार, दशकों पुरानी कम्युनिस्ट एवं मुस्लिम छापामार गतिविधियों के खिलाफ उनके संघर्ष तथा बुनियादी ढांचे के निर्माण का उल्लेख करते हुये भाषण दिया।

उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के उस आह्वान का समर्थन किया जिसमें यह कहा गया था कि अगले साल जून में कार्यकाल पूरा होने के बाद दुतेर्ते को बेटी के साथ उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ना चाहिये। दुतेर्ते 2016 के मध्य में राष्ट्रपति बने थे।

दुतेर्ते की बेटी अभी मनीला की महापौर है और (अगले साल) नौ मई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिये मैदान में है।

विपक्षी अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में जाने की धमकी दी है और कहा है कि यह संवैधानिक कार्यकाल की सीमा का उल्लंघन होगा। फिलीपीन के राष्ट्रपति केवल एक कार्यकाल के लिये होते हैं।

प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष लॉर्ड एलन वेलास्को ने एबीएस सीबीएन न्यूज से बातचीत में कहा, ‘‘एक बहुत अच्छे राष्ट्रपति के लिये छह साल का कार्यकाल पर्याप्त नहीं होता है।’’

उन्होंने कहा कि वह दुतेर्ते के उप राष्ट्रपति पद के लिये उनका समर्थन करेंगे।

दुतेर्ते के संबोधन की पूर्व संध्या पर वामपंथी कार्यकर्ताओं ने सड़क के किनारे बड़ा बैनर लटाया जिस पर लिखा था, ‘‘अलविदा दुतेर्ते।’’

फिलीपीन में 15 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं और 27224 की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल