लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने ‘विज़िटिंग फोर्स एग्रीमेंट’ बहाल किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 09:38 IST

Open in App

मनीला, 30 जुलाई (एपी) फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने अमेरिका के साथ एक अहम रक्षा समझौते को खत्म करने का पूर्व का फैसला रद्द कर दिया है। इस समझौते के तहत अमेरिकी और फिलीपीन के बलों के बीच बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किए जाते थे।

रक्षा मंत्री डेल्फिन लोरेनजाना ने अपने अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ मनीला में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दुतेर्ते के इस फैसले की घोषणा की।

फिलीपीन के एक अन्य अधिकारी ने ‘एपी’ को बताया कि विदेश मंत्री टियोडोरो लोसिन जूनियर ‘विज़िटिंग फोर्स एग्रीमेंट’ (वीएफए) से जुड़े दुतेर्ते के फैसले के दस्तावेज शुक्रवार को एक अन्य बैठक में ऑस्टिन को देंगे।

लोरेनजाना ने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति ने वीएफए को समाप्त करने के पूर्व के फैसले को रद्द करने का निर्णय किया है। ’’

ऑस्टिन ने दुतेर्ते के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पुराने सहयोगियों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

दुतेर्ते ने फरवरी 2020 में अमेरिकी सरकार को सूचित किया था कि वह 1998 के समझौते को निरस्त करना चाहते हैं, जो फिलीपीन सैनिकों के साथ संयुक्त युद्ध अभ्यास के लिए बड़ी संख्या में अमेरिकी बलों को देश में प्रवेश की अनुमति देता है और उनके अस्थायी प्रवास के लिए कानूनी शर्तें निर्धारित करता है। इस फैसले को घोषणा के 180 दिन बाद अमल में आना था, लेकिन दुतेर्ते लगातार इसे टाल रहे थे।

इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति को चीन के संदर्भ में संतुलन स्थापित करने के रूप में देखा जाता है, जो दक्षिण चीन सागर के विशाल क्षेत्रों पर अपना दावा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला