लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन के राष्ट्रपति ने संबोधन में नशे के सौदागारों की हत्या की धमकी को दोहराया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 01:14 IST

Open in App

मनीला, 26 जुलाई (एपी) फिलीपीन में जारी महामारी, बदहाल आर्थिक हालात और नशा विरोधी रक्त रंजित दमनकारी अभियान जैसे संकटों के बीच पद छोड़ रहे देश के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने सोमवार को कांग्रेस को अंतिम बार संबोधित किया और एक बार फिर नशे के सौदागरों की हत्या की धमकी को दोहराया। हालांकि, उन्होंने दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ देश के क्षेत्रीय विवाद में बिना टकराव वाले दृष्टिकोण का बचाव किया।

दुतेर्ते ने सांसदों, मंत्रिमंडल सदस्यों और विदेशी राजनयिकों को संबोधित करते हुए कहा, '' मैं इससे कभी इंकार नहीं करूंगा और अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत इसे रिकॉर्ड में ले सकती है। जिन्होंने मेरे देश को तबाह किया, मैं उन्हें मार दूंगा। जिन्होंने मेरे देश के युवाओं को बर्बाद किया, मैं उन्हें मार दूंगा। मैं तुम्हें समाप्त कर दूंगा क्योंकि मैं अपने देश से प्यार करता हूं।''

नशा विरोधी अभियान को लेकर अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत में सामूहिक हत्या की शिकायत की जा चुकी है। सहयोगियों ने 76 साल के राष्ट्रपति के बयान का सरकारी टीवी पर बचाव किया और अपराध, गरीबी, भ्रष्टाचार, दशकों पुरानी कम्युनिस्ट एवं मुस्लिम छापामार गतिविधियों के खिलाफ उनके संघर्ष तथा बुनियादी ढांचे के निर्माण का उल्लेख करते हुये भाषण दिया।

उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के उस आह्वान का समर्थन किया जिसमें यह कहा गया था कि अगले साल जून में कार्यकाल पूरा होने के बाद दुतेर्ते को बेटी के साथ उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ना चाहिये। दुतेर्ते 2016 के मध्य में राष्ट्रपति बने थे।

दुतेर्ते की बेटी अभी मनीला की महापौर है और (अगले साल) नौ मई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिये मैदान में हैं।

विपक्षी अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में जाने की धमकी दी है और कहा है कि यह संवैधानिक कार्यकाल की सीमा का उल्लंघन होगा। फिलीपीन के राष्ट्रपति केवल एक कार्यकाल के लिये होते हैं।

प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष लॉर्ड एलन वेलास्को ने एबीएस सीबीएन न्यूज से बातचीत में कहा, ‘‘एक बहुत अच्छे राष्ट्रपति के लिये छह साल का कार्यकाल पर्याप्त नहीं होता है।’’

उन्होंने कहा कि वह दुतेर्ते के उप राष्ट्रपति पद के लिये उनका समर्थन करेंगे।

दुतेर्ते के संबोधन की पूर्व संध्या पर वामपंथी कार्यकर्ताओं ने सड़क के किनारे बड़ा बैनर लगाया जिस पर लिखा था, ‘‘अलविदा दुतेर्ते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक