लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन के राष्ट्रपति दुतेर्ते ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 2, 2021 15:30 IST

Open in App

मनीला, दो अक्टूबर (एपी) फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते का कहना है कि वह अगले साल होने वाले चुनावों में उपराष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी करने की अपनी पूर्व की घोषणा से पीछे हट रहे हैं और अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद राजनीति से सेवानिवृत्ति ले लेंगे।

दुतेर्ते ने अपने सहयोगी सीनेटर बोंग गो की मौजूदगी में शनिवार को अपने इस चौंकाने वाले फैसले की घोषणा की। दुतेर्ते के बजाय गो ने चुनाव केंद्र पर एक आयोग में उपराष्ट्रपति पद के लिये अपनी दावेदारी के लिये नामांकन किया।

फिलीपीन के राष्ट्रपति का कार्यकाल संविधान द्वारा छह साल के कार्यकाल तक सीमित हैं और विरोधियों ने कहा था कि वे सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दुतेर्ते द्वारा उपराष्ट्रपति की दावेदारी का विरोध करेंगे।

दुतेर्ते ने 2016 में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था और मादक द्रव्य तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू किया था जिसमें करीब 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इसे लेकर पश्चिमी सरकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने काफी आलोचना की थी। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय इन हत्याओं की जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल