लाइव न्यूज़ :

फिलीपींस में बड़ा विमान हादसा, सेना का हवाई जहाज क्रैश, 17 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 4, 2021 13:07 IST

फिलीपींस में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सेना का एक विमान लैंड करते समय क्रैश हो गया। इसमें कम से कम 92 लोग सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देफिलीपींस का सैन्य हवाई जहाज लैंडिंग के समय हुआ क्रैश, 90 से ज्यादा थे सवारसेना का C-130 विमान हुआ क्रैश, और बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

फिलीपींस में बड़ा विमान हादसा हुआ है। फिलीपींस का एक सैन्य हवाई जहाज रविवार को क्रैश हो गया। ताजा अपडेट के अनुसार इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 लोगों को बचाया गया है। हादसे के समय विमान में कम से कम 92 लोग सवार थे। हादसा दक्षिणी फिलीपींस में हुआ।

स्थानीय मीडिया के रिपोर्टस के अनुसार ये विमान C-130 था।  रिपोर्टस के अनुसार विमान उस समय क्रैश हुआ जब ये सुलु प्रांत में जोलो द्वीप पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।

माना जा रहा है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार विमान में सवार कम से कम 40 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और अभी घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

दुर्घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं

विमान दक्षिणी शहर कागायन डी ओरो से सैन्य बलों को ले जा रहा था। सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

इस बीच मध्य फिलीपीन में बारिश हो रही है, लेकिन यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुलु क्षेत्र का मौसम भी प्रभावित हुआ है या नहीं। सुलु के मुख्य शहर जोलो में हवाईअड्डा पर्वतीय क्षेत्र से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है। इस क्षेत्र में सैन्य बल अबु सय्याफ के खिलाफ लड़ रहे हैं। 

अमेरिका और फिलीपीन ने बमबारी, फिरौती के लिए अपहरण करने और सिर कलम करने के मामलों के कारण अबु सय्याफ को काली सूची में डाल दिया है। अबु सय्याफ समूह सरकारी कार्रवाई के कारण पिछले कुछ साल में कमजोर हुआ है, लेकिन यह अब भी खतरा बना हुआ है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :विमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला