लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन मालवाहक जहाज मनीला खाड़ी में टक्कर के बाद आधा डूबा

By भाषा | Updated: July 8, 2021 13:12 IST

Open in App

मनीला, आठ जुलाई (एपी) फिलीपीन के मनीला खाड़ी के लंगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक मालवाहक जहाज और साइप्रस का ध्वज लगे एक ड्रेजर की टक्कर हो गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन मालवाहक जहाज व्यस्त जलमार्ग क्षेत्र में आधा डूब गया।

तटरक्षा अधिकारियों ने बताया कि तत्काल यह स्पष्ट नहीं है कि मनीला के बेसको तटरेखा पर तड़के यह दुर्घटना कैसे हुई। इस दुर्घटना की वजह से एम/वी पलावन पर्ल जहाज आधा झुक गया और उसमें पानी भर गया जबकि ड्रेजर के पेंदे को भी नुक़सान पहुंचा है।

ड्रेजर बीकेएम 104 मनीला हवाईअड्डे परियोजना से जुड़े तलकर्षण का काम करने के लिए देश में है। तलकर्षण के काम में पानी के भीतर से मलबा हटाने या उसके भीतर के जमीन के ढांचे को सुधार का काम किया जाता है।

तटरक्षक बल ने बताया मालवाहक जहाज पर चालक दल के 18 सदस्य थे लेकिन तत्काल अभी ड्रेजर के चालक दल के सदस्यों के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि तटरक्षक बल के कर्मी पलावन पर्ल के आसपास संभावित तेल रिसाव को रोकने का काम करेंगे। अभी जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो