लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में अब पीएचडी और मास्टर डिग्री धारकों से ज्यादा मुल्ला होंगे महान, तालिबान के नए आदेश में कही गई ये बात

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 8, 2021 12:25 IST

तालिबान की ओर से कहा गया कि अब पीएचडी और मास्टर डिग्री से भी ज्यादा महान मुल्ला है । हालांकि तालिबानियों औऱ मुल्लाओं के पास ये डिग्री नहीं है इसलिए इसका कोई महच्व नहीं है ।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने पीएचडी और मास्टर डिग्री से धारकों से ज्यादा मुल्लाओं को महान बताया तालिबान ने कहा कि मुल्लाओं के पास ये डिग्री नहीं इसलिए इसके कोई मायने नहीं देश में अब तालिबान में अंतरिम सरकार भी बना ली है

काबुल :  तालिबान के शिक्षा मंत्री शेख मोलवी नूरुल्ला मुनीर ने कहा है कि पीएचडी और मास्टर डिग्री ज्यादा मायने  नहीं रखती हैं क्योंकि मुल्लाओं के पास किसी तरह की डिग्री नहीं है और फिर भी वे 'सबसे महान' हैं ।

उन्होंने कहा, ' कोई पीएचडी और मास्टर डिग्री ज्यादा मायने नहीं रखती है । आप देखते हैं कि मुल्ला और तालिबान नेता जो सत्ता में है उनके पास इस तरह की कोई डिग्री नहीं है लेकिन वे ही सबसे ज्यादा महान है । '

काबुल में तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहातालिबान के शक्तिशाली निर्णय लेने वाले निकाय 'रहबारी शूरा' के प्रमुख मुल्ला हसन कार्यवाहक प्रधान मंत्री होंगे, जबकि मुल्ला अब्दुल गनी बरादर "नई इस्लामी सरकार" में उनके डिप्टी होंगे । कार्यवाहक सरकार में प्रमुख पदों  की घोषणा तालिबान द्वारा युद्धग्रस्त अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के हफ्तों बाद हुई । पिछले निर्वाचित नेतृत्व वाली सरकार को बाहर कर दिया गया है ।

तालिबान पहले कह चुका है कि वे एक समावेशी सरकार बनाना चाहते हैं । हालांकि, मंगलवार को घोषित सभी कैबिनेट मंत्री पहले से ही स्थापित तालिबान नेता हैं । तालिबान के नियंत्रण के बाद से ही यह संभावना थी कि यह समूह जल्द ही सरकार बना सकते हैं । 

अफगानिस्तान में 15 अगस्त को राष्ट्रपति के देश छोड़ने के बाद तालिबानियों का शासन कायम हो गया था । वहां स्थिति लगातार खराब होती जा रही है । सबसे बड़ा खतरा महिलाओं की शिक्षा और आजादी को लेकर है ।  

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानKabul
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल