लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने कहा- चीन के साथ व्यापार समझौते के पहले चरण पर समय से पहले हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: October 29, 2019 06:02 IST

ट्रंप और चीन के राष्ट्रपि शी चिनफिंग दोनों ही एपीईसी शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। यह सम्मेलन चिली की राजधानी सांतियागो में 11 नवंबर से 17 नवंबर के बीच होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि चीन के साथ व्यापार समझौते के पहले चरण पर निर्धारित समय से पहले हस्ताक्षर होने जा रहे हैं।प ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चीन के साथ व्यापार समझौते के बड़े हिस्से पर समय से पहले हस्ताक्षर पर हम गौर कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि चीन के साथ व्यापार समझौते के पहले चरण पर निर्धारित समय से पहले हस्ताक्षर होने जा रहे हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चीन के साथ व्यापार समझौते के बड़े हिस्से पर समय से पहले हस्ताक्षर पर हम गौर कर रहे हैं। हम इसे पहला चरण कह सकते हैं लेकिन यह समझौते का एक बड़ा हिस्सा है।’’

राष्ट्रपति से यह पूछा गया था कि क्या अमेरिका-चीन व्यापार समझौते पर एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन के दौरान यह समझौता हो सकता है। ट्रंप और चीन के राष्ट्रपि शी चिनफिंग दोनों ही एपीईसी शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। यह सम्मेलन चिली की राजधानी सांतियागो में 11 नवंबर से 17 नवंबर के बीच होगा।

एपीईसी में 21 देश शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘समझौते के पहले चरण में किसानों को ध्यान रखा जाएगा। इसमें कुछ अन्य बातों को भी शामिल किया जाएगा। इसमें बैंकिंग क्षेत्र की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाएगा।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘...हम इस समझौते पर संभवत: निर्धारित समय से पहले हस्ताक्षर कर लेंगे...।’’

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले साल जून में चीन से व्यापार घाटा कम करने की मांग करते हुए व्यापार युद्ध शुरू किया था। अमेरिका चीन के बीच व्यापार घाटा 2018 में बढ़कर 539 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाचीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल