लाइव न्यूज़ :

‘फाइज़र’ का कोविड-19 टीका कोरोना वायरस के नए ‘म्यूटेशन’ से बचाव में प्रभावी

By भाषा | Updated: January 8, 2021 12:00 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ जनवरी ‘फाइज़र’ का कोविड-19 टीका ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना वायरस के नए ‘म्यूटेशन’ से बचाव में प्रभावी है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

कोरोना वायरस के दो नए स्वरूप दुनिया के लिए चिंता का विषय बने है। उन दोनों में ही एक ही प्रकार का ‘म्यूटेशन’ - ‘एन501वाय’ है, इसके ‘स्पाइक प्रोटीन’ (नुकीली संरचना) में मामूली सा बदलाव होता है। इस बदलाव के कारण ही ऐसा माना जा रहा है कि यह तेजी से फैल रहा है।

दुनिया भर में लगाये जाने वाले अधिकांश टीके शरीर में उस ‘स्पाइक प्रोटीन’ को पहचानने और उससे लड़ने के लिए तैयार किए गए हैं।

‘फाइज़र’ ने गैल्वेस्टन में टेक्सास विश्वविद्यालय की चिकित्सीय शाखा के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर ‘म्यूटेशन’ (उत्परिवर्तन) के उनकी टीके की क्षमता को प्रभावित करने के तरीकों के बारे में पता लगाने के लिए प्रयोगशाला में परीक्षण किए।

टीकों पर किए गए एक बड़े अध्ययन के दौरान, उन्होंने ‘फाइज़र’ और उसके जर्मनी के साझेदार ‘बायोएनटेक’ द्वारा निर्मित कोविड-19 का टीका लगवाने वाले 20 लोगों के रक्त के नमूनें लिए।

शोधकर्ताओं द्वारा बृहस्पतिवार देर रात एक साइट पर ऑनलाइन जारी किए गए अध्ययन के अनुसार, ऐसा पाया गया कि इन सभी लोगों में टीका लगने के बाद बनी ‘एंटीबॉडी’ ने वायरस से बचाव किया।

यह अध्ययन प्रारंभिक है और अभी तक विशेषज्ञों द्वारा इसकी समीक्षा नहीं की गई है, जो चिकित्सा अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक