लाइव न्यूज़ :

कोविड के उपचार में प्रभावी पाई गई है फाइजर की दवा

By भाषा | Updated: November 13, 2021 17:13 IST

Open in App

(नियाल व्हीट: सिडनी फार्मेसी स्कूल, सिडनी विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर एवं एलिस शुबर्ट, फार्मासिस्ट और पीएचडी अभ्यर्थी, सिडनी विश्वविद्यालय)

मेलबर्न, 13 नवंबर (द कन्वरसेशन) फाइजर कंपनी का कहना है कि उसकी एंटीवायरल कोविड दवा पैक्सलोविड संक्रमित रोगी को अस्पताल में भर्ती कराने या उसकी मृत्यु की आशंका को 89 प्रतिशत तक कम कर देती है।

महामारी शुरू होने के बाद उपचार के जो अन्य तरीके और दवाएं इस्तेमाल किये जाते रहे हैं, उनसे यह इस तरह भिन्न है कि यह रोगी को घर पर ही उपचार का अवसर देती है जिसमें एक कैप्सूल और एक गोली दी जाती है।

इसके संबंध में दूसरे और तीसरे चरण के आंकड़े अभी स्वतंत्र तरीके से सत्यापित नहीं किये गये हैं। ना ही किसी देश ने क्लिनिकल परीक्षण के अतिरिक्त इसके इस्तेमाल की अनुमति दी है।

फिर भी यह घटनाक्रम कोविड-19 के लिए जिम्मेदार वायरस सार्स-सीओवी-2 को सीधे केंद्रित करने तथा कोविड के लक्षणों का उपचार करने के प्रभावी विकल्पों का दायरा बढ़ाने वाला है।

यह क्या है?

पैक्सलोविड दो अलग-अलग दवाओं का संयुक्त रूप है। इसमें एचआईवी रोधी दवा रिटोनाविर (कैप्सूल के रूप में) और प्रायोगिक दवा पीएफ-07321332 (गोली के रूप में) दी जाती है। रिटोनाविर शरीर को पीएफ-07321332 के चयापचय (मेटाबोलिजिंग) से बचाती है। यह शरीर में जाकर खंडित हो जाती है और सुनिश्चित करती है कि वायरस तक पर्याप्त पीएफ-07321332 पहुंचे।

पीएफ-07321332 तथाकथित ‘प्रोटीज इन्हीबिटर’ है जो महत्वपूर्ण एंजाइम (प्रोटीज) की सक्रियता को रोकता है और सार्स-सीओवी2 को उसका प्रसार करने से रोकता है।

परीक्षण में क्या पता चला?

परीक्षण में 1,219 ऐसे वयस्क शामिल थे जो अत्यंत जोखिम वाली श्रेणी में थे लेकिन अस्पताल में नहीं थे। प्रत्येक संक्रमित में कोविड का खतरा गंभीर होने के साथ ही कम से कम एक कोई अन्य बीमारी थी। एक समूह का उपचार उक्त दवा से किया गया और दूसरे समूह को प्लासेबो दिया गया यानी कोई और अन्य दवा दी गयी लेकिन उन्हें लगा कि उनका इलाज किया जा रहा है।

अध्ययन के 28वें दिन पैक्सलोविड वाले समूह में किसी की मृत्यु नहीं हुई, वहीं प्लासेबो वाले समूह में दस लोगों की मौत हो गयी। दोनों ही समूहों में एक जैसे दुष्प्रभाव नजर आये जो हल्के थे।

कंपनी ने कहा कि परिणाम इतने उत्साहजनक हैं कि अध्ययन में किसी नये रोगी को शामिल करने की जरूरत नहीं समझी गयी। कंपनी से सिफारिश की गयी है कि आपात उपयोग की स्वीकृति के लिए परीक्षण के आंकड़े अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) को जमा किये जाएं।

ऑस्ट्रेलिया में इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति से पहले ‘थेरापेटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन’ (टीजीए) को इसके प्रभाव और सुरक्षा का आकलन करना होगा। टीजीए को फैसला करना होगा कि इस दवा का परामर्श कौन दे सकता है और किस स्थिति में इसे देने की राय दी जा सकती है।

पैक्सलोविड घर पर इस्तेमाल के लिए प्रभावी कोविड रोधी दवा बताई जा रही है। इसके पीछे उद्देश्य है कि संक्रमण के शुरुआती संकेतों पर ही इसे दे दिया जाए ताकि गंभीर रूप से संक्रमण को या मृत्यु को टाला जा सके। इसके साथ लोग अपने खुद के लक्षणें का प्रबंधन करेंगे और घर पर ही निगरानी में रहेंगे। हालत बिगड़ने पर ही उन्हें अस्पताल भेजना होगा।

मर्क कंपनी की एंटीवायरल दवा मोलनुपिराविर भी घर पर उपयोग के लिए है। इसे ब्रिटेन में उपयोग के लिए स्वीकृति दी गयी है और ऑस्ट्रेलिया में इसके इस्तेमाल की अनुमति देने पर विचार किया जा रहा है।

इसके बाद एस्ट्राजेनेका कंपनी की दवा इवुशेल्ड है। मानव परीक्षण दिखाते हैं कि इवुशेल्ड का कोविड की रोकथाम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन यह टीकाकरण का विकल्प नहीं हो सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल