लाइव न्यूज़ :

डेल्टा स्वरूप से जुड़ी मृत्यु दर को 90 प्रतिशत तक कम कर सकती है फाइजर की बूस्टर खुराक: अध्ययन

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:48 IST

Open in App

यरूशलम, 10 दिसंबर फाइजर के कोविड-19 रोधी टीके की तीसरी खुराक कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से होने वाली मृत्यु दर को 90 प्रतिशत तक कम कर सकती है। यह बात इजराइल में किए गए एक अध्ययन में कही गई है।

‘द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन’ में गुरुवार को प्रकाशित अनुसंधान रिपोर्ट में कहा गया है कि अध्ययन में 50 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोग शामिल थे, जिन्हें कम से कम पांच महीने पहले फाइजर के टीके की दो खुराक मिली थीं।

अध्ययन में शामिल 8,43,208 लोगों को दो समूहों में शामिल किया गया। इनमें से एक समूह में अध्ययन के दौरान बूस्टर खुराक लेने वाले लोग शामिल थे जबकि दूसरे समूह में ऐसे लोग शामिल थे जिन्हें बूस्टर खुराक नहीं मिली थी। इन दोनों समूहों के अध्ययन परिणामों की एक-दूसरे से तुलना की गई।

क्लैलिट स्वास्थ्य सेवा और इज़राइल के बेन-गुरियन विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि अध्ययन में सामने आया कि फाइजर के कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर (तीसरी) खुराक कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से होने वाली मृत्यु दर को 90 प्रतिशत तक कम कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल