लाइव न्यूज़ :

फाइज़र ने सभी व्यस्कों को अतिरिक्त खुराक देने के लिए एफडीए से मांगी मंजूरी

By भाषा | Updated: November 10, 2021 11:22 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 नवंबर (एपी) ‘फाइज़र’ ने अमेरिका के नियामकों से 18 साल और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को उसके कोविड-19 रोधी टीके की अतिरिक्त खुराक देने की मंगलवार को अनुमति मांगी।

बुजुर्गों और अन्य किसी ऐसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग, जिनके संक्रमण की चपेट में आने का खतरा अधिक है, उन्हें सितंबर से फाइज़र और बायोएनटेक के कोविड-19 रोधी टीके की तीसरी खुराक देनी शुरू कर दी गई थी। लेकिन खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर वह युवाओं को भी तीसरी खुराक दिए जाने की अनुमति दे देगा।

फाइज़र ने 10,000 लोगों को दी गई अतिरिक्त खुराक के शुरुआती परिणामों की जानकारी देते हुए इस अभियान को विस्तार देने का अनुरोध किया है।

अमेरिका में लगाए जा रहे सभी तीन टीके वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ मजबूत सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं, लेकिन समय के साथ मामूली संक्रमण के खिलाफ भी इनकी खुराकों की प्रभावशीलता कम हो सकती है।

फाइज़र के नए अध्ययन में पाया गया है कि अतिरिक्त खुराक संक्रमण के खिलाफ लगभग 95 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान कर सकती है, यहां तक की कोविड-19 के ‘डेल्टा’ स्वरूप के खिलाफ भी..... । वहीं, तीसरी खुराक के प्रतिकूल प्रभाव पहली दो खुराक से बिल्कुल भी अलग नहीं है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने सभी व्यस्कों को अतिरिक्त खुराक दिए जाने का अनुरोध किया था, लेकिन एफडीए के वैज्ञानिक सलाहकारों ने इसे खारिज कर दिया था और केवल बुजुर्गों तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को ही अतिरिक्त खुराक देने की अनुमति दी थी।

आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 19.4 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

एफडीए की प्रवक्ता एलिसन हंट ने कहा कि एजेंसी, फाइज़र के आवेदन पर जितनी जल्दी हो सकेगा उतनी जल्दी विचार करेगी, लेकिन इस पर निर्णय करने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला