लाइव न्यूज़ :

फाइजर, आक्सफोर्ड टीके से वृद्धों में गंभीर कोविड-19 संक्रमण में कमी आयी: अध्ययन से पता चला

By भाषा | Updated: March 2, 2021 20:28 IST

Open in App

लंदन, दो मार्च कोविड-19 रोधी फाइजर और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण को कम करने के लिए अत्यधिक प्रभावी हैं। यह बात एक अध्ययन में सामने आयी है।

अध्ययन को मुद्रण पूर्व पोस्ट किया गया है। इसके अनुसार इंग्लैंड में 70 साल या उससे अधिक आयु के ऐसे व्यक्तियों पर दोनों टीकों के प्रभाव का अनुमान लगाया गया जिनमें प्रयोगशाला में जांच में लक्षण वाले संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

जनस्वास्थ्य इंग्लैंड (पीएचई) के शोधकर्ताओं ने कोविड​​-19 से संक्रमित एवं 14 दिनों से पहले टीका लेने वाले 80 से अधिक आयु के रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने या मौत होने की दर की तुलना उनसे की जिन्हें कोई टीका नहीं लगाया गया था।

पीएचई ने एक बयान में कहा कि अध्ययन के अनुसार आंकड़ों से पता चला कि 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ये टीके लगाने के तीन से चार सप्ताह बाद उनके अस्पताल में भर्ती होने से रोकने में 80 प्रतिशत से अधिक प्रभावी हैं।

फाइजर टीके के साक्ष्य से पता चलता है कि इससे कोविड-19 से मौतों में 83 प्रतिशत की कमी आई है।

अध्ययन के लेखकों ने कहा, ‘‘फाइजर या ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड​​-19 टीकाकरण की एक खुराक वृद्धों में गंभीर बीमारी से सुरक्षा के साथ-साथ उनमें लक्षण वाले एसएआरएस-सीओवी2 संक्रमित मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है। दोनों टीके समान प्रभाव दिखाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?