लाइव न्यूज़ :

फाइज़र व बायोनटेक ने यूरोपीय संघ से पांच-11 साल के बच्चों के लिए टीके को मंजूरी देने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 23:26 IST

Open in App

बर्लिन, 15 अक्टूबर (एपी) दवा कंपनी फाइज़र और जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बायोनटेक ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने यूरोपीय संघ से उनके कोविड रोधी टीके को पांच से 11 साल की उम्र के बच्चों पर इस्तेमाल करने के लिए लाइसेंस देने का आग्रह किया है।

अगर यूरोपीय संघ का नियामक इसे मंजूरी दे देता है तो यह यूरोप के बच्चों के लिए कोविड रोधी टीका लगवाने का पहला मौका होगा। फाइज़र और बायोनटेक ने कहा है कि उन्होंने यूरोपीय औषधि एजेंसी को आंकड़े जमा करा दिए हैं जिनमें छह महीने से लेकर 11 वर्ष की उम्र तक के 2200 से अधिक बच्चों पर किए गए अंतिम चरण के अध्ययन के नतीजे भी शामिल हैं। बच्चों को वयस्कों की तुलना में कम खुराक दी गई है।

कंपनी ने बयान में बताया कि नतीजों में टीके के बाद बच्चों में मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई है और टीका उनपर सुरक्षित पाया गया है। फिलहाल यूरोप या उत्तरी अमेरिका में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए किसी भी कोविड रोधी टीके को मंजूरी नहीं दी गई है।

यूरोपीय संघ में फाइज़र-बायोनटेक और मॉडर्ना द्वारा निर्मित टीकों का इस्तेमाल 12 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोगों पर किए जाने की अनुमति है।

फाइज़र और बायोनटेक ने इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन से उनके टीके को पांच से 11 साल की उम्र के बच्चों पर इस्तेमाल करने की इजाजत देने का आग्रह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना