लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भगत सिंह की याद में कार्यक्रम की अनुमति के लिए अदालत में याचिका दायर

By भाषा | Updated: March 18, 2021 23:10 IST

Open in App

लाहौर, 18 मार्च पाकिस्तान की एक अदालत में बृहस्पतिवार को याचिका दायर कर आग्रह किया गया कि आगामी 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव की 90वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार को निर्देश दिया जाना चाहिए।

भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष राशिद कुरैशी ने प्रांतीय सरकार द्वारा कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति न दिए जाने पर लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

पंजाब सरकार ने कहा कि कोविड-19 के चलते कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जा सकती।

सांडर्स हत्याकांड में ब्रिटिश हुकूमत ने लाहौर में राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह को 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी थी।

कुरैशी ने अदालत में याचिका दायर कर तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां के शादमान चौक पर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात