लाइव न्यूज़ :

‘खाली सिरिंज’ टीकाकरण घोटाले की जांच करेगा पेरू

By भाषा | Updated: May 12, 2021 10:44 IST

Open in App

लीमा, 12 मई (एपी) पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वह देश में कोरोना वायरस टीकाकरण मुहिम के दौरान खाली सिरिंज के जरिए लोगों को टीका लगाने की कोशिश करने की आरोपी नर्सों के खिलाफ जांच कर रहा है।

मंत्रालय ने बतया कि मार्च में शुरू हुई मुहिम के दौरान राजधानी लीमा में तीन ऐसे मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अर्तुरो ग्रैनेडोस ने कहा, ‘‘इन तीन मामलों की पहचान की गई है। इसमें शामिल लोगों और स्थलों की पहचान कर ली गई है।’’

उन्होंने इस मामले में शामिल नर्सों की पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया और कहा कि जांच के परिणाम बृहस्पतिवार को जारी किए जाएंगे।

पेरू के राष्ट्रपति फांसिस्को सागास्ती ने मंगलवार को कहा कि यह मामला बहुत चिंताजनक है।

मिगुएल ओलावे ने ‘एल कामेरसियो’ को बताया कि उनकी मां मार्गरीटा मोरेनो 30 अप्रैल को टीकाकरण के लिए गई थी, तभी उन्होंने गौर किया कि नर्स ने पहले उन्हें खाली सिरिंग से सुई लगाने की कोशिश की, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो नर्स ने टीके से भरी सिरिंज का इस्तेमाल किया।

खाली सिरिंज के इन मामलों से पहले भी पेरू में एक घोटाला हुआ था, जिसमें खुलासा हुआ था कि तत्कालीन राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा और उनकी पत्नी समेत करीब 500 विशिष्ट लोगों ने टीकाकरण आधिकारिक रूप से शुरू होने से पहले की टीके लगवा लिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा