लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में आव्रजन संबंधी सलाह देने पर भारतीय मूल के व्यक्ति को मिली सजा

By भाषा | Updated: November 12, 2020 23:59 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 12 नवंबर ब्रिटेन में आव्रजन से संबंधित अवैध सलाह देने के लिये भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 80 घंटे बिना वेतन काम करने की सजा दी गई है।

ब्रिटेन के आव्रजन सेवा आयुक्त कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत ने पिछले महीने बलविंदर सिंह मदान को यह सजा सुनाई थी।

पश्चिमी लंदन में साउथहॉल के निवासी सिंह (40) को मुकदमे का खर्च उठाने, पीड़ित को 600 पाउंड मुआवजा तथा 85 पाउंड उपकर देने का भी आदेश दिया है।

बताया गया है कि मदान ने अक्टूबर 2017 से अप्रैल 2018 के बीच उत्तर-पश्चिम लंदन में कार्यालयों में आव्रजन सलाह एवं सेवाएं दी थीं।

इसके बाद एक पीड़िता ने आव्रजन सेवा आयुक्त कार्यालय में शिकायत की थी, जिसमें उसने कहा था कि उसने अपर्याप्त सलाह और अधूरी सेवाओं के लिये 600 पाउंड का भुगतान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला