लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में सप्लीमेंट में धोखाधड़ी को लेकर भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा

By भाषा | Updated: February 20, 2021 17:36 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 फरवरी अमेरिका में भारतीय मूल के पूर्व कार्यकारी को वास्तविक अवयव (इन्ग्रेडिएंट) छुपा कर एक लोकप्रिय सप्लीमेंट बेचने में के सिलसिले में 41 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

एस के लैबोरेटरीज के पूर्व उपाध्यक्ष सीतेश पटेल (37) को टेक्सास की एक संघीय अदालत ने शुक्रवार को सजा सुनाई। इसकी घोषणा टेक्सास के नार्दन डिस्ट्रिक्ट के कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी प्रेरक शाह और न्याय विभाग के दीवानी विभाग के कार्यवाहक सहायक अटॉर्नी जनरल ब्रायन बॉयंटन ने की।

मामले में पेश दस्तावेजों के अनुसार पटेल ने लोकप्रिय कसरत और वजन घटाने के सप्लीमेंट विकसित करने और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे जैक3डी और ऑक्सीइलीट प्रो के तौर पर जाना जाता है, जिसे डलास स्थित यूएसपीलैब्स द्वारा वितरित किया गया था।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश सैम ए लिंडसे ने पटेल को 41 महीने के कारावास और एक वर्ष की निगरानी रिहाई की सजा सुनाई। अदालत ने इससे पहले पटेल की पूर्व कंपनी एस के लैबोरेटरीज पर 60 लाख अमरीकी डालर का अर्थदंड लगाने का आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा