लाइव न्यूज़ :

कनाडा में टेलीफोन घोटाले में शामिल होने के आरोप में भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 25, 2020 15:54 IST

Open in App

टोरंटो, 25 दिसंबर कनाडा में भारतीय मूल के 25 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर कई अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन घोटालों में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को देश के बाहर स्थित लोग पैसों की हेराफेरी के लिए काम पर रखते थे।

रॉयल कनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ओंटारियो के ब्रैम्पटन में रहने वाले अभिनव बेक्टर पर आरोप है कि उसने 5000 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की हेराफेरी की और धन शोधन किया।

टेलीफोन घोटाले और अन्य मामलों की जांच के लिए अक्टूबर 2018 में आरसीएमपी ने ‘ऑक्टाविया परियोजना’ की शुरुआत की थी जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई।

विज्ञप्ति में कहा गया, “इन जांच के दौरान अब तक 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।”

विज्ञप्ति के अनुसार, “टेलीफोन से धोखाधड़ी करने वाले ये लोग देश के बाहर से काम करते थे और 2014 से कनाडा के लोगों को अपना निशाना बना रहे थे। भारत में अवैध कॉल सेंटरों पर हुई छापेमारी और कनाडा में हुई गिरफ्तारी के बावजूद ये आरोपी धोखा देने की अपनी रणनीति बदल कर कनाडाई लोगों को ठग रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा