लाइव न्यूज़ :

उइगरों के साथ कथित दुर्व्यवहार संबंधी आरोपों को लेकर ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ की शुरुआत

By भाषा | Updated: June 4, 2021 19:07 IST

Open in App

लंदन, चार जून (एपी) चीन में उइगरों के अधिकारों के कथित हनन और उनके शोषण के आरोपों को लेकर लंदन में शुक्रवार को एक जन न्यायाधिकरण (पीपुल्स ट्रिब्यूनल) की शुरुआत की गई।

गवाह ने आरोप लगाये है कि हिरासत शिविरों में उइगरों को नियमित रूप से अपमानित और प्रताड़ित किया जाता है।

अध्यक्ष जेफ्री नाइस ने कहा कि 36 से अधिक गवाह चार दिनों की सुनवाई के दौरान चीनी अधिकारियों के खिलाफ ‘‘गंभीर’’ आरोपों को सामने रखेंगे।

हालांकि ब्रिटिश सरकार का न्यायाधिकरण को समर्थन हासिल नहीं है और उसके पास चीन पर पाबंदी लगाने या दंडित करने का कोई अधिकार नहीं है। लेकिन आयोजकों को उम्मीद है कि सार्वजनिक रूप से सबूत देने की प्रक्रिया से उइगरों के खिलाफ कथित दुर्व्यवहार से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई संभव हो सकेगी। उइगर एक बड़ा मुस्लिम जातीय समूह है।

नाइस ने कहा कि इस मंच के जरिये सबूतों को एकत्र किया जायेगा और उइगरों के कथित शोषण को लेकर लोगों से बात की जायेगी।

शुक्रवार को गवाही देने वाली पहली गवाह शिक्षक कलबिनुर सिद्दीक ने कहा कि शिनजियांग में पुरुषों के लिए एक शिविर में गार्ड नियमित रूप से कैदियों को अपमानित करते थे, जहां उन्होंने 2016 में मंदारिन-भाषा सिखाई थीं।

उन्होंने एक दुभाषिये के माध्यम से कहा, ‘‘शिविर में गार्ड बंदियों के साथ इंसानों जैसा व्यवहार नहीं करते थे। उनके साथ कुत्तों से भी बदतर व्यवहार किया जाता था।’’

नाइस ने कहा कि चीन को इसमें भाग लेने के लिए कहा गया था, लेकिन उसके दूतावास ने ‘‘भेजे गए पत्रों को न तो स्वीकार किया और न ही जवाब दिया।’’

लंदन में चीनी दूतावास ने प्रतिक्रिया के अनुरोधों पर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन चीन में अधिकारियों ने कहा है कि न्यायाधिकरण की स्थापना ‘‘चीन विरोधी ताकतों’’ ने झूठ फैलाने के लिए की है।

नाइस ने कहा कि ब्रिटेन सहित पश्चिमी सरकारों ने भी इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल