लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं कमजोर रोग प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:49 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 नवंबर दवा निर्माता कंपनी फाइजर द्वारा करीब 12 लाख लोगों पर किए गए अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि पूर्ण टीकाकरण कराने वालों में कोरोना वायरस संक्रमण बिरले होता है लेकिन अगर व्यक्ति की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो तो उनमें यह संक्रमण ज्यादा आम और गंभीर होता है।

‘जर्नल ऑफ मेडिकल इकोनॉमिक्स’ में प्रकाशित अनुसंधान के अनुसार, अमेरिका में टीकाकरण करा चुके 1,277,747 लोगों में से महज 0.08 प्रतिशत 10 दिसंबर, 2020 से आठ जुलाई, 2021 के बीच कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

हालांकि, अध्ययन में शामिल किए गए लोगों में से महज 18 फीसदी ऐसे थे जिनकी रोग प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर थी, लेकिन संक्रमित होने वालों में 38 प्रतिशत से ज्यादा संख्या ऐसे लोगों की थी। अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में से करीब 60 फीसदी कमजोर रोग प्रतिरक्षा प्रणाली वाले थे और मरने वाले सभी लोग ऐसे ही थे।

टीकाकरण के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की बात करें तो सामान्य लोगों के मुकाबले कमजोर रोग प्रतिरक्षा वालों की संख्या तीन गुनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला