लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में कोविड-19 टीकों के नाम पर ठगी करने वालों से लोगों को किया गया सतर्क

By भाषा | Updated: January 9, 2021 21:01 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, नौ जनवरी ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने देशवासियों को सचेत किया है कि देश में कुछ धोखेबाज कोविड-19 टीका लगाने के नाम पर लोगों से उनके बैंक खातों संबंधी जानकारी या नकद राशि मांगकर पैसे ऐंठ रहे हैं।

ब्रिटेन में फाइजर/बायोएनटेक और ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के टीके लगाने का काम शुरू हो चुका है। ऐसे में प्राधिकारियों ने इस सप्ताह एक संदेश भेजकर टीकों संबंधी घोटालों को लेकर लोगों को सतर्क किया है।

लंदन में एक व्यक्ति ने स्वयं को टीका लगाने वाला बताकर 92 वर्षीय महिला से 160 पाउंड ठग लिए, जिसकी जांच शहर की पुलिस कर रही है।

एनसीए ने कहा कि वह लोगों को सतर्क रहने और एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) कोविड टीकाकरण कार्यक्रम संबंधी मूलभूत सलाह का पालन करने की अपील करने के लिए सरकार एवं कानून प्रवर्तन के साथ मिलकर काम कर रही है।

उसने कहा कि एनएचएस कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मुफ्त में टीका लगाया जाएगा और एनएचएस टीकों के लिए कोई भुगतान करने को नहीं कहेगा और न ही बैंक खातों की जानकारी मांगेंगा।

एनसीए में राष्ट्रीय आर्थिक अपराध केंद्र के महानिदेशक ग्राएमे बिगर ने कहा, ‘‘धोखाधड़ी के मामले अभी कम है, लेकिन इनकी संख्या बढ़ रही है।’’

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय में सुरक्षा राज्य मंत्री जेम्स ब्रोकेनशायर ने कहा, ‘‘यह दुखद वास्तविकता है कि धोखेबाज और घोटाला करने वाले इस वैश्विक महामारी का इस्तेमाल लोगों को ठगने के लिए कर रहे हैं। यदि आपको कोई ई-मेल या संदेश भेजकर या फोन कॉल करके एनएचएस से संबंधित होने का दावा करता और आपसे टीके का भुगतान करने को कहता है, तो यह घोटाला है।’’

ब्रिटेन में राष्ट्रीय स्तर पर धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध के मामले दर्ज करने वाले केंद्र ‘एक्शन फ्रॉड’ ने सचेत किया कि कोविड-19 टीकाकरण के करीब 57 मामले दर्ज किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब