लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने वाले लोगों को मास्क लगाने की जरूरत नहीं

By भाषा | Updated: May 14, 2021 09:42 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 14 मई अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से पहले वाली जिंदगी की ओर लौटने का बड़ा संकेत देते हुए रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कहा है कि जिन लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है उन्हें मास्क पहनने की जरूरत नहीं है।

सीडीसी ने कहा कि घरों से बाहर जाने और अंदर रहने दोनों के लिए यह सिफारिश की जाती है।

सीडीसी द्वारा बृहस्पतिवार को यह घोषणा करने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में पत्रकारों के सामने बिना मास्क पहने पहुंचे।

बाइडन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह बड़ी कामयाबी है। बहुत बड़ा दिन है। अधिक से अधिक अमेरिकियों को जल्द से जल्द टीके लगाने में हमारी असाधारण सफलता से यह संभव हुआ है।’’

सीडीसी के नए दिशा निर्देशों का जिक्र करते हुए बाइडन ने कहा कि टीके की पूरी खुराक ले चुके लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने का खतरा बहुत ही कम है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अगर आपने टीके की पूरी खुराक ले ली है तो आपको मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपने टीका नहीं लगवाया या आपको दो टीके लगने है और आपके केवल पहला टीका लगाया है लेकिन दूसरा नहीं या दूसरा टीका लगवाने के बाद दो हफ्ते पूरे होने का इंतजार नहीं किया तो आपको अब भी मास्क पहनने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा कि 114 दिनों में 25 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

बाइडन ने कहा, ‘‘हम नतीजे देख रहे हैं। 50 राज्यों में से 49 में मामले कम हो गए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि एक साल पहले अप्रैल 2020 के बाद से अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या सबसे कम हैं। मौत के मामलों में 80 प्रतिशत तक की कमी आई है और ये भी अप्रैल 2020 के बाद से सबसे कम स्तर पर हैं।’’

उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि यह वायरस दूसरे देशों में बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘चार महीनों से भी कम समय में हमने अमेरिका के करीब 60 प्रतिशत वयस्कों को कम से कम पहला टीका लगा दिया है।’’

सीडीसी ने अपने नए दिशा निर्देशों में कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने वाले लोग बिना मास्क पहने या सामाजिक दूरी बनाए बिना अपनी गतिविधियां बहाल कर सकते हैं।

उसने कहा कि अमेरिका के भीतर ही यात्रा करने वाले लोगों को यात्रा से पहले या उसके बाद जांच कराने या पृथक-वास करने की आवश्यकता नहीं है। सीडीसी ने कहा कि टीके कोविड-19 बीमारी को रोकने में प्रभावी हैं खासतौर से गंभीर रूप से बीमार पड़ने या मौते के मामले में। टीकों ने लोगों के जरिए इस संक्रामक रोग के फैलाने का खतरा कम कर दिया है।

अमेरिका ने हाल ही में फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 रोधी टीकों को मंजूरी दी है। यह दिशा निर्देश इन्हीं टीकों पर लागू होते हैं।

सीडीसी ने कहा कि साथ ही ये दिशा निर्देश विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हाल ही में आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दिए टीकों पर भी लागू हो सकते हैं। इनमें एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफॉर्ड का टीका शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला