लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन में शक्तिशाली तूफान का दंश झेल रहे लोगों ने सादगी से मनाया क्रिसमस

By भाषा | Updated: December 25, 2021 13:41 IST

Open in App

मनीला, 25 दिसंबर (एपी) एशिया के सबसे बड़े रोमन कैथोलिक देश फिलीपीन में हजारों लोग एक शक्तिशाली तूफान के बाद बेघर होकर, भोजन, पानी, बिजली और मोबाइल फोन के कनेक्शन के बिना शनिवार को क्रिसमस मना रहे हैं। तूफान में पिछले हफ्ते कम से कम 375 लोगों की मौत हो गयी और कई मध्य द्वीपीय प्रांत तबाह हो गए।

तूफान में 3,71,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तूफान राई के 16 दिसंबर को दस्तक देने से पहले लाखों लोग कोविड-19 के मामलों में कमी आने के बाद शॉपिंग मॉल, सार्वजनिक उद्यानों और गिरजाघरों में उमड़ रहे थे।

तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे बोहोल प्रांत के गवर्नर आर्थर याप ने कहा, ‘‘मैं यह मानने से इनकार करता हूं कि हमारे लोगों के बीच क्रिसमस को लेकर उत्साह नहीं है। वे रूढ़िवादी कैथोलिक हैं। लेकिन जाहिर तौर पर काफी शांति है। लोगों में डर है, कोई उपहार नहीं दे रहा, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले रात्रि भोज नहीं हैं।’’

मनीला में शनिवार को क्रिसमस पर लोग गिरजाघरों में गए। हालांकि, श्रद्धालुओं के केवल एक धड़े को अंदर जाने की अनुमति दी गयी और उनका मास्क पहनना तथा सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य है।

देश के बाकी हिस्सों में कोरोना वायरस से संबंधित पाबंदियों के बीच क्रिसमस मनाया गया।

दक्षिण कोरिया के गिरजाघरों में केवल 70 प्रतिशत श्रद्धालुओं को बैठने की अनुमति है और सभी का टीके की पूरी खुराक लेना अनिवार्य है।

न्यूजीलैंड ने कुछ पाबंदियों के बीच क्रिसमस मनाया। वह दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है जो कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से अछूते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा