लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर घर में ही रहें लोग: श्रीलंका सरकार

By भाषा | Updated: August 7, 2021 22:04 IST

Open in App

कोलंबो, सात अगस्त श्रीलंका सरकार ने देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के मद्देनजर देशवासियों से शनिवार को कहा कि वे इस संक्रमण को रोकने के लिए घरों के भीतर ही रहें।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण शनिवार को श्रीलंका में 5,000वें व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद देशवासियों को सचेत किया गया। देश में हालिया सप्ताह में संक्रमण के मामलों और मृतक संख्या में तेज बढ़ोतरी हुई है।

सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘कई अन्य देशों की तरह श्रीलंका में भी कोरोना वायरस का अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप तेजी से फैल रहा है। संक्रमित होने का खतरा हर व्यक्ति पर है।’’

बयान में कहा गया कि डेल्टा स्वरूप से संक्रमित लोगों में से करीब 1.5 प्रतिशत की मौत होने की आशंका है। संक्रमितों में से बड़ी संख्या में लोगों को आईसीयू में भर्ती होना पड़ सकता है।

हर रोज रिकॉर्ड संख्या में लोगों की मौत होने के बावजूद सरकार ने शुक्रवार को लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन मई की शुरुआत से लागू यात्रा प्रतिबंध जारी रहेंगे। श्रीलंका में अप्रैल के मध्य में संक्रमण की तीसरी लहर आई थी। देश में संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल