न्यूजीलैंड में लॉकडाउन हटने के बाद आधी रात को बाल कटाने पहुंच गए लोग

By सुमित राय | Updated: May 15, 2020 19:37 IST2020-05-15T19:17:00+5:302020-05-15T19:37:07+5:30

न्यूजीलैंड ने लॉकडाउन हटाने का फैसला लिया है, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग हेयरकट कराने के लिए निकल पड़े।

People rush to get Haircut in New Zealand at midnight after Lockdown lifted | न्यूजीलैंड में लॉकडाउन हटने के बाद आधी रात को बाल कटाने पहुंच गए लोग

न्यूजीलैंड में लॉकडाउन हटने के बाद लोग आधी रात को बाल कटाने पहुंच गए। (फोटो सोर्स- एएफपी)

Highlightsन्यूजीलैंड ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर कंट्रोल करने के बाद बुधवार रात से लॉकडाउन में ढील दे दी। न्यूजीलैंड सरकार ने मॉल, थोक दुकानें, रेस्तरां और सैलून खोलने की इजाजत दे दी।

न्यूजीलैंड ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर कंट्रोल करने के बाद बुधवार रात से लॉकडाउन में ढील दे दी। सरकार ने मॉल, थोक दुकानें, रेस्तरां और सैलून खोलने की इजाजत दे दी। इसके बाद वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च सहित कई शहरों में हेयर सैलून की दुकानें रात को ही खुल गई और लोग रात में बाल कटाने के लिए पहुंच गए। कई जगहों पर लोगों को लाइन में लगे भी देखा गया।

बता दें कि न्यूजीलैंड में बुधवार (13 मई) रात से कई पाबंदियों में ढील दी गई। सरकार ने देश में मॉल, थोक दुकानें और रेस्तरां खोलने का फैसला किया, लेकिन लोगों को सामाजिक दूरी बनाने के नियम का पालन करना जरूरी और एक स्थान पर 10 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है।

न्यूजीलैंड में कोविड-19 के सिर्फ 56 केस मौजूद

न्यूजीलैंड में मंगलवार से कोरोना वायरस को कोई नया मामला सामने नहीं आया है। न्यूजीलैंड में अब तक कोरोना वायरस से 1498 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 1421 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21 लोगों की मौत हुई है। न्यूजीलैंड में कोविड-19 के अब सिर्फ 56 एक्टिव केस मौजूद है।

न्यूजीलैंड में  बिना दर्शकों के हो रहा है सुपर रग्बी

न्यूजीलैंड में कोविड-19 महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद 13 जून से पांच टीमों की सुपर रग्बी (घरेलू प्रतियोगिता) प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस टूर्नामेंट को सुपर रग्बी एओटेरोआ के नाम से जाना जाता है। इसमें भाग लेने वाली पांचों टीमों के खिलाड़ियों को तैयारी करने के लिए चार सप्ताह का समय मिलेगा। दस सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में हर टीम विरोधी टीम के साथ घरेलू और उनके मैदान पर मैच खेलेगी।

दुनियाभर में 45 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना वायरस की चपेट में 45.58 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं, जिसमें से 3.04 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से 17.23 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी भी कोरोना 25.31 लाख से ज्यादा एक्टिव केस मौजूद हैं।

Web Title: People rush to get Haircut in New Zealand at midnight after Lockdown lifted

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे