लाइव न्यूज़ :

शरण लेने की उम्मीद में अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर पहुंच रहे हैं लोग

By भाषा | Updated: February 16, 2021 10:59 IST

Open in App

टिजूआना (मैक्सिको), 16 फरवरी (एपी) अमेरिका में शरण लेने की उम्मीद में हजारों लोग अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर पहुंच गए हैं। उन्हें, नए राष्ट्रपति जो बाइडन के पद संभालने के बाद देश में प्रवेश आसान होने की उम्मीद है।

63 वर्षीय इज़ाबेल ओसोरियो ने कहा कि ऐसा लगता है कि नए राष्ट्रपति प्रवासियों की मदद करना चाहते हैं।

वह होन्डुरस से हफ्ते भर का सफर बस से तय करके उत्तर मैक्सिको पहुंचे हैं और अमेरिका जाने से पहले टिजुआना में एक सस्ते होटल में ठहरेंगे।

उन्होंने कहा, “ वे कह रहे हैं कि मदद करेंगे लेकिन मुझे नहीं पता कि यह कितना सच है।“

ओसोरियो उन हजारों लोगों में शामिल हैं जो इस उम्मीद के साथ अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर पहुंचे हैं कि शरण के लिए गुहार लगाएंगे और अमेरिका जा पाएंगे क्योंकि अब राष्ट्रपति के पद पर डोनाल्ड ट्रंप नहीं हैं।

बाइडन ने पद संभालने के बाद, पहले हफ्ते में ही ट्रंप की कड़ी आव्रजन नीतियों को बदलने के लिए कुछ प्रमुख कदम उठाए हैं लेकिन उनके प्रशासन ने शरण मांगने वालों के रास्ते में आने वाली अहम बाधाओं को दूर नहीं किया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने हाल ही में कहा था कि अभी इसका समय नहीं आया है और कई लोगों को वापस कर दिया जाएगा।

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी छह फरवरी को इसी तरह की टिप्पणी की थी।

उन्होंने होन्डुरस, अल साल्वाडोर और ग्वाटेमाला के साथ ट्रंप के कार्यकाल में हुए समझौतों को खत्म करने का ऐलान किया था। इन समझौतों के तहत, शरण मांगने वाले लोगों को अमेरिका के बजाय इन देशों से शरण मांगना था।

ब्लिंकन ने कहा, “ स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि, इन कार्रवाइयों का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका की सीमा खुल गई हैं। “

विदेश मंत्री ने कहा, “हम यहां और क्षेत्र में सुरक्षा तथा अवसर के वास्ते कानूनी रास्ते के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन अमेरिका एक ऐसा देश है जहां सीमा भी है और कानून भी, जिसे लागू किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला