लाइव न्यूज़ :

लेबनान में आर्थिक हालात को लेकर सड़कों पर लोगों का प्रदर्शन, कई घायल

By भाषा | Updated: June 27, 2021 17:08 IST

Open in App

बेरूत, 27 जून (एपी) लेबनान में बिगड़ते आर्थिक हालात और खराब होते जीवन स्तर को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों तथा सुरक्षाबलों के बीच हुईं झड़पों में कई प्रदर्शनकारी और 10 सैनिक घायल हो गए।

विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर शीर्ष सरकारी संस्थानों के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया।

लेबनान पिछले 20 महीने से सबसे खराब आर्थिक हालात का सामना कर रहा है, जिसे लेकर शनिवार को पूरे देश में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए। विश्व बैंक के मुताबिक लेबानान की वर्तमान आर्थिक स्थिति पिछले 150 वर्षों के दौरान विश्व में देखी गईं सबसे खराब स्थितियों में से एक है।

लेबनान आर्थिक संकट के अलावा एक बड‍़े राजनीतिक संकट का भी सामना कर रहा है। देश में अगस्त 2020 से ही कोई सरकार नहीं है। देश के दक्षिणी पोत शहर सिडोन और दूसरे सबसे बड़े शहर त्रिपोली में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। इसके अलावा राजधानी बेरूत में भी कई जगह प्रदर्शन हुए।

लेबनान ईंधन, दवाओं और चिकित्सा सामग्री सहित महत्वपूर्ण उत्पादों की भारी कमी से जूझ रहा है, जिसको लेकर आम लोगों में बहुत गुस्सा है। लेबनान की मुद्रा भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। हालात ये हैं कि लेबनान के 18 हजार पाउंड की कीमत एक अमेरिकी डॉलर के बराबर रह गई है।

देश की सेना ने कहा कि मोटरसाइकिलों पर सवार प्रदर्शनकारियों ने त्रिपोली में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंके, जिसमें नौ सैनिक घायल हो गए और एक अन्य सैनिक पत्थर लगने से घायल हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी संस्थानों पर भी हमला किया।

लेबनान में स्थिति में जल्द सुधार होने की कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि राष्ट्रपति मिशेल औन और प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत साद हरीरी के बीच राजनीतिक गतिरोध के कारण पिछले अक्टूबर से ही सरकार का गठन नहीं हो सका है। वहीं, आर्थिक संकट पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ बातचीत भी पिछले साल से स्थगित है।

लेबनान में 2019 से अब तक हजारों लोग बेरोजगार हो चुके हैं और 60 लाख की आबादी वाले देश में आधे से अधिक जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब