लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के ओहायो में अश्वेत व्यक्ति की हत्या के बाद लोगों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 25, 2020 11:12 IST

Open in App

कोलंबस, 25 दिसंबर (एपी) अमेरिका में ओहायो राज्य की राजधानी कोलंबस में एक पुलिस अधिकारी की गोली का शिकार हुए आंद्रे हिल नाम के अश्वेत व्यक्ति के लिए न्याय की मांग को लेकर लोगों ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रदर्शन किया।

हिल के घर के पास प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए - ‘‘यह किसकी सड़क है? हमारी सड़क है।’’

कुछ लोग ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ लिखे बैनर भी लिए हुए थे।

हिल (47) को इस सप्ताह मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी थी।

कोलंबस के पुलिस प्रमुख थॉमस क्विनलैन ने आंद्रे हिल की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

क्विनलैन ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर कहा कि आरोपी अधिकारी को इस सप्ताह सेवा से हटा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारी एडम कॉय के खिलाफ दो आरोपों के तहत जांच शुरू की गई है। उसे हटाने की सिफारिश शहर के लोक सुरक्षा निदेशक को भेजी जाएगी। इस संबंध में सोमवार को फैसला आएगा।

हिल की मौत से संबंधित एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह हाथ में मोबाइल फोन लिए एक गैराज से बाहर आता दिखाई देता है और उसी दौरान पुलिस अधिकारी उसे गोली मार देता है।

अश्वेत व्यक्तियों की हत्या में संलिप्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ओहायो की राजधानी में बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन हुए।

लोगों ने चार दिसंबर को पुलिस की गोली के शिकार हुए केसी गुडसन (23) के लिए भी न्याय की मांग को लेकर रविवार और बुधवार को प्रदर्शन किए। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की