लाइव न्यूज़ :

अमेरिका, यूरोप में बदले मौसम का लुत्फ लेने घर से निकले लोग, रूस में बढ़े कोरोना वायरस के मामले

By भाषा | Updated: May 3, 2020 13:47 IST

अमेरिका और यूरोप में वसंत ऋतु के आगमन के बाद हफ्तों तक घर में बंद रहे लोग शनिवार को बाहर निकले और खिली हुई धूप का आनंद लिया जबकि रूस और पाकिस्तान में कोरोना वायरस के अतिरिक्त ‘हॉटस्पॉट’ सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका और यूरोप में वसंत ऋतु के आगमन के बाद हफ्तों तक घर में बंद रहे लोग शनिवार को बाहर निकले और खिली हुई धूप का आनंद लियापाकिस्तान ने करीब 1,300 नए मामलों की घोषणा की जिसके बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या 18,000 तक पहुंच गई।

न्यूयॉर्क। अमेरिका और यूरोप में वसंत ऋतु के आगमन के बाद हफ्तों तक घर में बंद रहे लोग शनिवार को बाहर निकले और खिली हुई धूप का आनंद लिया जबकि रूस और पाकिस्तान में कोरोना वायरस के अतिरिक्त ‘हॉटस्पॉट’ सामने आए हैं। घर से बाहर निकलने की लोगों को भले ही खुशी हो लेकिन उन्होंने एहतियात बरतना नहीं छोड़ा - हर जगह लोग मास्क पहने दिखे यहां तक कि दक्षिण अमेरिकी समुद्र तटों पर और स्पेन में सुबह-सुबह दौड़ लगाने वाले भी। न्यूयॉर्क सिटी के कृषि बाजार ने वसंत के फूल खरीदने की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के बीच छह फुट (दो मीटर) की दूरी का नियम लागू किया।

सेंट्रल पार्क में माताओं ने अपने बच्चों को दूरी बनाए रखने की याद दिलाई। पिकनिक मनाने आए लोगों के छोटे से समूह ने भी सुरक्षित दूरी का ध्यान रखा जबकि जॉगर एक-दूसरे को देखे बिना अगल-बगल से गुजरते नजर आए। पुलिस और पार्क अधिकारी न्यूयॉर्क सिटी में मौजूद रहे और 1,000 अधिकारियों को भौतिक दूरी लागू करने के लिए भेजा गया। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्यू क्योमो ने कहा कि लोगों को बाहर निकलने और गर्म मौसम का आनंद लेने की जरूरत है। क्योमो ने कहा, ‘‘चहलकदमी के लिए निकलें लेकिन भौतिक दूरी के नियम का सम्मान करें और मास्क पहनें।” इस बीच, अमेरिकी नौसेना ब्लू एंजेल्स और अमेरिकी वायुसेना थंडरबर्ड्स के लड़ाकू विमानों ने लोगों को घर से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया जिन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए अटलांटा, बाल्टीमोर और वाशिंगटन के ऊपर उड़ान भरी।

दुनिया के अन्य हिस्सों में वैश्विक महामारी का खतरा अब भी नजर आ रहा है। रूस और पाकिस्तान में एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए। रूसी समाचार एजेंसियों ने खबर दी के देश के सुदूर उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में एक बड़े प्राकृतिक गैस मैदान में कार्यरत 10,000 में से 3,000 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, पाकिस्तान में भी वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार को पाकिस्तान ने करीब 1,300 नए मामलों की घोषणा की जिसके बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या 18,000 तक पहुंच गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सअमेरिकारूसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?