न्यूजीलैंड और दुनिया के लोगों ने देखी सुपर ब्लड मून की घटना

By भाषा | Updated: May 26, 2021 21:20 IST2021-05-26T21:20:51+5:302021-05-26T21:20:51+5:30

People of New Zealand and the world witnessed the super blood moon incident | न्यूजीलैंड और दुनिया के लोगों ने देखी सुपर ब्लड मून की घटना

न्यूजीलैंड और दुनिया के लोगों ने देखी सुपर ब्लड मून की घटना

वेलिंगटन, 26 मई (एपी) न्यूजीलैंड और दुनिया के लोगों ने बुधवार को ‘सुपर ब्लड मून’ का नजारा देखा जो पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ सामान्य से अधिक चमकीला होने का मिश्रण था।

जब चांद आधा हुआ तो यह श्वेत-श्याम 'कुकी' की तरह नजर आया।

लोग इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए पहले से ही उत्सुक थे।

पूर्ण चंद्रगहण जहां लगभग 15 मिनट तक रहा, वहीं समूची खगोलीय घटना पांच घंटे तक चली।

न्यूजीलैंड में आज मौसम साफ था जिससे लोगों ने आकाश में हुई इस खगोलीय घटना का पूरा लुत्फ उठाया।

ऑस्ट्रेलिया में भी मौसम साफ था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में बारिश और बादलों ने चंद्रग्रहण देखने का इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

जापान में भी बादल छाए रहने की वजह से लोग इस घटना को नहीं देख पाए।

प्रशांत और पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में यह घटना आधी रात से पहले दिखाई दी तो वहीं हवाई और उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी हिस्से में यह सुबह के समय दिखाई दिया।

अमेरिका के पूर्वी तट क्षेत्र के लोगों को भी निराश होना पड़ा क्योंकि खगोलीय घटना के समय चंद्रमा अस्त और सूर्य का उदय हो रहा था।

यूरोप, अफ्रीका और पश्चिम एशिया के लोग भी इस नजारे को नहीं देख पाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: People of New Zealand and the world witnessed the super blood moon incident

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे