लाइव न्यूज़ :

लंबे समय बाद अपनों से मिले लोग, हवाईअड्डे पर दिखे भावुक करने वाले दृश्य

By भाषा | Updated: November 8, 2021 23:41 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

नेवार्क (न्यू जर्सी), आठ नवंबर नेवार्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को अनेक भावुक करने वाले दृश्य नजर आए, जिनमें दो साल से अपने बच्चों को देखने को तरस गए माता-पिता, पोते-पोतियों से मिलने के लिए बेताब दादा-दादी और अपने प्रियजनों का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोग उन्हें गले लगा रहे थे।

कोविड-19 महामारी से बने हालात के कारण लोगों को अपनों से मजबूरन दूर रहना पड़ा और अब अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अमेरिका ने अपनी सीमाएं खोलीं तब जाकर वे उनसे मिल पाए।

कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिका सरकार ने पिछले साल भारत सहित दुनिया के कई देशों के यात्रियों के लिए अपनी सरहदें बंद कर दी थीं। हालांकि बाद में कुछ श्रेणी के तहत वीज़ा हासिल करने वाले यात्रियों को ही अमेरिका जाने की इजाजत दी गई थी।

अमेरिका ने पूर्ण टीकाकरण करा चुके भारतीयों समेत अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर लगे सभी प्रतिबंधों को आठ नवंबर से हटा लिया है।

अपनी पत्नी के साथ यहां पहुंचे विपुल शाह ने कहा, ‘‘मैंने पहले दिन की पहली उड़ान बुक कर ली थी।’’

हवाईअड्डे पर उनकी दो बेटियां अपने माता-पिता का इंतजार कर रही थीं।

दिल्ली से एअर इंडिया की उड़ान जैसे ही हवाई अड्डे पर उतरी, रूपल पटेल के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। रूपल ने कहा, ‘‘मैं अपने पिता का इंतजार कर रही हूं, वह 86 वर्ष के हैं और मैंने उन्हें दो साल से नहीं देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा