लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को गाड़ी ने टक्कर मारी, ‘‘कुछ के हताहत होने” की आशंका

By भाषा | Updated: November 22, 2021 10:06 IST

Open in App

वौकेशा (अमेरिका), 22 नवंबर (एपी) मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में रविवार को क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को एक एसयूवी ने टक्कर मार दी। गाड़ी ने अंधाधुंध तरीके से 20 से ज्यादा वयस्कों और बच्चों को निशाना बनाया।

शहर की पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि ‘‘कुछ’’ लोगों की मौत हुई है, लेकिन कुल कितने लोग मारे गए इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, लेकिन क्यों इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी गई।

दमकल विभाग के प्रमुख स्टीवन होवर्ड ने बताया कि हादसे में 11 व्यस्क और 12 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य लोगों द्वारा कितने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

थॉम्पसन ने बताया कि पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। एएसयूवी (गाड़ी) के अवरोधक तोड़ते हुए आगे बढ़ने पर, वौकेशा पुलिस ने वाहन को रोकने के लिए गोलियां चलाईं। पुलिस द्वारा चलाई गोलियों में कोई राहगीर घायल नहीं हुआ और चालक को गोली लगी या नहीं इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

घटना के एक वीडियो में एक एसयूवी अवरोधकों को तोड़ती हुई, परेड निकाल रहे लोगों को टक्कर मारती नजर आ रही है। कई लोग परेड को अपने सोशाल मीडिया अकाउंट पर लाइव कर रहे थे, जिससे यह भयावह घटना कई लोगों ने लाइव भी देखी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब